For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोच शास्त्री को जन्मदिन पर कोहली ने दी बधाई, कहा- बहुत कम लोग बहादुर होते हैं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिए आज का दिन यानी कि 27 मई बेहद खास है। वह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन लाॅकडाउन होने के कारण वो टीम के साथ सेलिब्रेट नहीं कर पाए पर खिलाड़ी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाईयां दे रहे हैं। 1962 को मुंबई में जन्में शास्त्री को टीम के कप्तान विराट कोहली ने बधाई देते हुए उन्हें बहादुर कहा है।

कोहली ने रवि शास्त्री को टि्वटर पर जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, ''कई लोग कॉन्फिडेंट दिखते हैं लेकिन बहुत कम ही बहादुर होते हैं. हैप्पी बर्थडे रवि भाई।'' शास्त्री ने अपने स्कूल के दिनों से ही क्रिकेट में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी थी। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज 1981 में न्यूजीलैंड दौरे से किया था। रवि शास्त्री ने 80 टेस्ट मैच में 35.79 की औसत से 3830 रन बनाए थे, इसमें 11 शतक, 12 अर्धशतक और 151 विकेट भी उनके नाम हैं।

शास्त्री ने अपना पहला टेस्ट शतक पाकिस्तान के खिलाफ कराची में लगाया था। इसके अलावा टेस्ट में उनके नाम एक दोहरा शतक भी है। रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 206 रन की शानदार पारी खेली थी।

इसके अवाला वनडे क्रिकेट में भी रवि शास्त्री ने 150 मैच में चार शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 3108 रन बनाए थे। वनडे में भी उन्होंने 4.21 की इकॉनमी से 129 विकेट लिए थे। रवि शास्त्री 1983 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे थे।

Story first published: Wednesday, May 27, 2020, 15:27 [IST]
Other articles published on May 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+