विश्व कप फाइनल जीतने पर विराट ने इंग्लैंड को दी बधाई, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली: क्रिकेट विश्व कप 2019 का समापन इतना यादगार होगा इसकी कल्पना नहीं की गई थी। यह इतना भावुक होगा ये भी नहीं सोचा गया था। यह मैच इतना रोमांचक था कि मुकाबला खत्म होने के बाद पता चला कि 14 जुलाई के दिन दुनिया ने लॉर्ड्स में क्रिकेट के इतिहास का संभवतः सबसे महान मुकाबला देख लिया। ऐसे मैच जीवन में एक बार (Once in a Life Time) वाले होते हैं। ऐसे में जब यह मैच समाप्त होकर किवदंती बन गया है तो चारों और इसकी चर्चाएं हो रही हैं। कुछ चर्चाएं सकारात्मक हैं तो कुछ में क्रिकेट के अजीबोगरीब नियमों पर बात हो रही है। कई मामलों में तो क्रिकेट पंडितों को भी नहीं सूझ रहा है कि वे मुकाबले के लिए किसको बधाई दें।

अनेकों पूर्व क्रिकेटरों ने दोनों टीमों को बधाई दी है। कई वर्तमान क्रिकेटरों की राय बंटी हुई है। खासकर न्यूजीलैंड इस समय दुनिया का सबसे भावुक देश बन चुका है। वहां का माहौल ही अलग है। इंग्लैंड विश्व चैंपियन बन चुका है तो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हीरो बन चुके हैं। कुल मिलाकर इस मुकाबले ने क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है। यह एक अद्भुत और असाधारण मैच था। इन सब घटनाक्रम के बीच भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल न्यूजीलैंड के साथ है। भारत के अधिकांश पूर्व क्रिकेटरों ने भी बाउंड्री के अजीबोगरीब नियम पर सवाल उठाया है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट के सबसे चमकते सितारे विराट कोहली का संदेश भी आ गया है।

कोहली ने किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की भांति दोनों ही टीमों को महान प्रदर्शन करने वाली बताया है। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट को पहली बार विश्व चैंपियन बनने पर बधाई दी है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम ने जितने अप्रत्याशित तरीके से भारत को सेमीफाइनल में हराकर बाहर किया था वह उससे भी असाधारण तरीके से इंग्लैंड के साथ मैच टाई करके बाउंड्री काउंट नियम के कारण विश्व कप नहीं उठा पाई।

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 241 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड भी 50 ओवर में 241 रन बनाकर आउट हो गया। इसके बाद यह मुकाबला टाई होकर ना केवल सुपरओवर के रोमांच तक गया बल्कि बाद में सुपर ओवर भी टाई हो गया था।

Story first published: Monday, July 15, 2019, 20:24 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+