For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: कप्तान कोहली के लिए बेहद अहम है ये टेस्ट सीरीज, इन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पर रहेगी विराट नजर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड के साथ 1 अगस्त से शुरू हो रहे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। आगामी विश्वकप के लिहाज से इंग्लैंड की पिचों के साथ-साथ खिलाड़ियों की मजबूती और कमजोरियों को परखने का इससे बेहतर मौका अब भारतीय टीम नहीं मिलेगा। वहीं यह दौरा अपने को दुनिया में सबसे बेस्ट साबित करने कि लिहाज से भी बहुत खास होगा। इंग्लैंड दौरे की अगर बात करें तो भारत ने टी-20 सीरीज पर तो कब्जा किया लेकिन वनडे मुकाबले में उसे सीरीज गंवानी पड़ी थी ऐसे में विराट सेना की नजर अब टेस्ट सीरीज जीतकर ओवरआल विजेता बनने पर होगी। वहीं खुद कप्तान कोहली के लिए भी यह टेस्ट कई मायनों मे यादगार होने वाला है, कई खास रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ सकते हैं।

कोहली बना सकते हैं रिकॉर्डः

कोहली बना सकते हैं रिकॉर्डः

भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में विश्व का नंबर एक बल्लेबाज बनने का मौका है। मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अभी नंबर एक स्थान पर मौजूद है जबकि उनके बाद कोहली का नंबर आता है। गौरतलब हो कि गेंद से छेड़छाड़ मामले में 12 महीने का प्रतिबंध झेल रहे हैं जिससे कोहली के पास उनका रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है।

खुद को साबित करने का बेहतर मौकाः

खुद को साबित करने का बेहतर मौकाः

गौरतलब हो कि पूरी दुनिया में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले विराट कोहली का प्रदर्शन अगर इंग्लैंड की घरती पर देखें तो वह उतना असरदार नहीं रहा है। इंग्लैंड में वो एक भी टेस्ट शतक तो दूर अर्धशतक तक नहीं लगा पाए हैं। यहां खेले पांच टेस्ट की 10 पारियों में उनका बल्लेबाजी औसत सिर्फ 13.4 का है। इन दस पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 134 रन निकले हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 39 रन का है। ऐसे में कोहली को बेहतर प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाने और आलोचकों को जवाब देने का एक बेहतर मौका है।

भारत के सामने होगी मजबूत चुनौतीः

भारत के सामने होगी मजबूत चुनौतीः

1 महीने से ज्यादा चलने वाली इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को कई चुनौतियों का सामना करना होगा। वहीं विराट सेना के लिए यह दौरा बेहद ही अहम है। गेंदबाजी की बात करें या फिर बल्लेबाजी की भारत को इस सीरीज में खुद को साबित करना ही होगा। वहीं इंग्लैंड की टीम मैदान में उतरते ही हजारी क्लब में शामिल हो जाएगी। ऐसे में यह दौरा कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है।

Story first published: Tuesday, July 31, 2018, 12:46 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+