बोले टर्बिनेटर..विराट कोहली बन सकते हैं दूसरे सचिन तेंदुलकर
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली के शानदार खेल का मुरीद इस समय पूरा क्रिकेट जगत है। लोग विराट की तुलना अब गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट सचिन तेंदुलकर से करने लगे हैं लेकिन ऐसा पहली बार है जब एक इंडियन क्रिकेटर ने विराट में सचिन दिखने की बात कही है।
बोले टर्बिनेटर..ईडन में ही टेस्ट को अलविदा कहना चाहता हूं
और वो महान खिलाड़ी हैं टीम इंडिया के सफलतम स्पिनरों में से एक हरभजन सिंह, जिन्हें फिलहाल तो अभी तक टी 20 मैचों में अपना जलवा दिखाने का मौका नहीं मिला है, बावजूद इसके वो हर मैच के पैने दर्शक के रूप में मजबूत गवाह हैं। भज्जी ने बीसीसीआई वेबसाइट पर अपने विचार रखे हैं जिनमें उन्होंने विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है।
जीत के बाद भज्जी बने रिपोर्टर लिया विराट का फनी इंटरव्यू, देखें वीडियो
कोहली को अपना छोटा भाई कहने वाले टीम इंडिया के टर्बीनेटर हरभजन सिंह ने कहा विराट ने एक शानदार, खूबसूरत और बेमिसाल पारी खेली है। मैं लकी हूं जो मैंने शुरूआत से अभी तक खेलते हुए देखा है। रफ्ता-रफ्ता विराट ने अपने आप को तराशा और खेल को निहारा है और मुझे भी अब ये महसूस होने लगा है कि विश्व को अब कोहली के रूप में दूसरा तेंदुलकर मिल सकता है जो सचिन की तरह ही मैच खेलता है और रिकार्डों की छड़ी लगा रहा है।
सचिन-कोहली दोनों के साथ खेले हैं भज्जी
आपको बता दें कि हरभजन सिंह उन भाग्यशाली लोगों में शामिल हैं जिन्हें सचिन तेंदुलकर के साथ लंबी क्रिकेट खेलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। तेंदुलकर को अपना करीबी दोस्त और आदर्श मानने वाले भज्जी के दिल के करीब विराट कोहली भी हैं ऐसे में अगर भज्जी को कोहली में सचिन का अक्स दिख रहा है तो वाकई में ये भारतीय क्रिकेट के लिए खूबसूरत और बड़ी बात है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
