Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'धोनी का विकल्प ढूंढने वाले तुम हो कौन': एमएसके प्रसाद पर सोशल मीडिया कुछ यूं भड़का

नई दिल्ली। 2019 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने को लेकर सस्पेंस खड़ा करने वाले बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद पर सोशल मीडिया ने जमकर भड़ास निकाली है। प्रसाद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर धोनी लगातार प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो हमारे पास 2019 वर्ल्ड कप के लिए उनकी जगह विकल्प मौजूद है। इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने धोनी के खेलने को लेकर सवाल खड़े करने वाले प्रसाद पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनकी जमकर आलोचना की है।

प्रसाद ने धोनी के विकल्प के बारे में बिना नाम लिए कहा था कि ऋषभ पंत ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया है। जाहिर सी बात है उनके पास धोनी की जगह पंत ही विकल्प नजर आ रहे हैं। प्रसाद ने कहा था कि हम धोनी के बारे में ही नहीं बल्कि कई खिलाड़ियों के बारे में चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने साथ में यह भी कहा था कि जल्द ही आप टीम में बड़ा बदलाव देखेंगे।

प्रसाद के इस बयान के बाद धोनी के फैंस ने उनको ट्विटर पर जमकर घेरा है। धोनी के एक फैन ने लिखा है, 'धोनी का विकल्प ढूंढने वाले एमएसके प्रसाद तुम हो कौन। तुम सिर्फ एक सेलेक्टर हो और धोनी एक इंस्पिरेशन है'।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+