तो धोनी के सगे श्रीनिवासन नहीं चाहते थे विराट बने कप्तान?
कोलकाता। बांग्लादेश में टीम इंडिया इस समय टेस्ट मैच खेलने गई है तो जहां टीम की कप्तानी विराट कोहली के हाथ में हैं, इसके बाद भारत बांग्लादेश में वनडे खेलेगी, जिसकी कप्तानी एमएस धोनी करेंगे। लेकिन इन दोनों कप्तानों के काफी दूर बैठे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक पूर्व चयनकर्ता राजा वेंकट ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है कि अगर तीन साल पहले तत्कालीन बोर्ड प्रमुख एन. श्रीनिवासन ने अगर तगड़ा विरोध ना किया होता तो विराट कोहली आज से तीन साल पहले कप्तान बन गये होते।
राजा वेकंट ने कहा कि विश्वकप जीतने के बाद यानी 2011 के अंत और 2012 की शुरुआत में टीम इंडिया में दो गुटों में बंट गई थी, टीम में सीनयर और जूनियर खिलाड़ियों को लेकर गुटबाजी हो रही थी, कुछ लोग धोनी के एकदम खिलाफ हो गये थे, ऐसे में सेलेक्टिंग कमेटी में कुछ लोगों ने फैसला किया कि धोनी को हटाकर विराट को कप्तान बना दिया जाये लेकिन श्रीनिवासन एकदम से इसके विरोध में आ गये थे जिसके कारण कोहली को कैप्टन की सीट मिलते-मिलते रह गई।
लेकिन कोहली एक प्रतिभावान क्रिकेटर हैं, यह बात हमें उसी वक्त पता थी और देखिये आज विराट ने अपने दम पर कप्तानी हासिल कर ली। मालूम हो कि राजा वेंकट,2011-2012 में चयन समिति के सदस्यों में से एक थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
