For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत ने अफ्रीका से ऐसे लिया 25 साल की हार का बदला, जो सचिन-अजहर-धोनी ना कर सके वो कोहली ने कर दिखाया

पोर्ट एलिजाबेथ। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को पांचवां मैच जीतकर छह मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत ने पहली बार देश से बाहर इस अफ्रीकी देश के खिलाफ किसी भी प्रारूप में पहली बार कोई सीरीज जीती है। भारतीय टीम ने सबसे पहले 1992 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था और तब से उसने कभी किसी भी प्रारूप में वहां अब तक कोई श्रृंखला नहीं जीती थी। हालांकि भारत ने 2006 में वहां एक टी20 मैच जीता था लेकिन वह एकल मैच का ही कार्यक्रम था। कोहली के नेतृत्व में टीम ने वह उपलब्धि हासिल की जो मोहम्मद अजहरूद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ या महेंद्र सिंह धोनी नहीं कर पाए थे।

साल 2010-11 में भी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे सीरीज जीतते-जीतते रह गई। सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने के बावजूद भारत 3-2 से सीरीज गंवा बैठा था। हालांकि उससे पहले कभी भी ऐसा मौका नहीं आया जब भारत ने कोई सीरीज इतने करीब भी ला पाया हो! भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में पहली वनडे सीरीज साल 1992 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में खेली थी। उस दौरे पर भारत को साउथ अफ्रीका की टीम ने 7 मैचों की वनडे सीरीज में 5-2 से शिकस्त दी थी।

ये है अब तक की दक्षिण अफ्रीकी में खेली गई सीरीज का ब्योरा
1. 1992-1993 कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन- 4 मैचों की टेस्ट सीरीज, साउथ अफ्रीका 1-0 से जीता
2. 1996-1997 कप्तान सचिन तेंदुलकर - 3 मैचों की टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका 2-0 से जीता
3. 2001-2002 कप्तान सौरव गांगुली - 2 मैचों की टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका 1-0 से जीता
4. 2006-2007 कप्तान राहुल द्रविड़ - 3 मैचों की टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका 2-1 से जीता
5. 2010-2011 कप्तान एमएस धोनी - 3 मैचों की टेस्ट सीरीज सीरीज 1-1 से ड्रॉ
6. 2013-2014 कप्तान एमएस धोनी - 2 मैचों की टेस्ट सीरीज - साउथ अफ्रीका 1-0 से जीता
7. 2018-2019 कप्तान विराट कोहली- 6 वनडे मैचों की सीरीज- भारत 4-1 से जीता (1 मैच अभी भी बचा है)

Story first published: Wednesday, February 14, 2018, 13:13 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+