प्रो कबड्डी 2017: पटना पाइरेट्स vs यूपी योद्धा, रोमांचक मुकाबला 27-27 पर टाई
अहमदाबाद। अहमदाबाद के ट्रांसस्टेडिया एरीना में रविवार को खेले गए प्रो कबड्डी के रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा का मैच टाई हो गया। पटना और यूपी के बीच यह मैच 27-27 के बराबरी पर जाकर टाई हुआ।
आखिर चरण में मुकाबला बहुत ही रोमांचक देखने को मिला, जब पटना के कप्तान प्रदीप नरवाल ने आखिरी रेड में दो अंक हासिल कर पटना को हारने से बचा दिया। मैच के 33वे मिनट में यूपी योद्धा 22-17 से आगे चल रहा था लेकिन आखिरी 5 मिनट में पटना पाइरेट्स ने मैच का पासा ही पलट डाला।
39वें मिनट में पटना के कप्तान प्रदीप नरवाल ने तेजी से एक सीजन में 50 रेड अंक हासिल करने का ना सिर्फ रिकार्ड बनाया बल्कि मैच का रुख भी बदल दिया। शुरु में प्रदीप थोड़े नर्वस नजर आ रहे थे लेकिन मैच के आखिरी 5 मिनटों में उनका प्रदर्शन अब तक के टूर्नामेंट में सबसे शानदार रहा।
आखिरी मिनट में यूपी योद्धा के नितिन तोमर ने सफल रेड मारते हुए 2 अंक हासिल किए तो वहीं दूसरी और पटना के कप्तान ने भी आखिरी रेड में दो अंक हासिल कर मैच को बराबरी पर ले जाकर टाई करा दिया।
पटना पाइरेट्स ने अब तक चार मैच खेले हैं जिसमें तीन में जीत और एक टाई हुआ है, वहीं वहीं यूपी योद्धा ने अपने चार में से तीन मैच जीते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
