चेन्नई। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 4-0 से जीत दिलाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस जीत का पूरा श्रेय टीम के सभी खिलाड़ियों को जाता है। एक-दूसरे के प्रति इज्जत की भावना के ही कारण आज भारत विजयी हुआ है। हमारे सभी खिलाड़ियों का पूरा फोकस खेल और जीत पर था, हमें किसी के कोई मतलब नहीं था और इसी कारण हम जीत गए।
मालूम हो कि चेपक स्टेडियम में मंगलवार भारत ने इंग्लैंड को पारी और 75 रन से हराकर जीत की एक नई इबादत लिखी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच एक इनिंग और 75 रन से जीत लिया और उसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की ये सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली।
18 टेस्ट मैचों में अपराजित रहने का रिकार्ड