चंडीगढ़। मोहाली फतेह के बाद टीम इंडिया भारत के महान खिलाड़ी युवराज सिंह और अभिनेत्री-मॉ़डल हैजल कीच के संगीत समारोह में शामिल हुई। सभी ने इस संगीत फंक्शन का जमकर लुत्फ उठाया।
इस दौरान टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली मेहमानों के बीच पंजाबी गाने पर डांस करते दिखे।
संगीत सेरेमनी में सिंगर रंजीत बावा ने ऐसा समां बांधा जिसे सुनकर हर कोई झूमने पर मजबूर हो गया। विराट ने जहां जमकर ठुमके लगाए वहीं युवी खुद भी बावा संग गाना गाने लगे। विराट और युवी ने इन खुशनुमा पलों को सेल्फी के रूप में सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।
गौरतलब है कि आज युवी अपनी मंगेतर और अभिनेत्री हैजल कीच के साथ चंडीगढ़ स्थित गुरुद्वारा में पहले शादी करेंगे।फिर इसके बाद दोनों 2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करेंगे।
देखें वीडियो...