नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्रिकेट के मैदान के बाहर भी कोहली जबरदस्त इंसान हैं। रोहित शर्मा की शादी से पहले संगीत सेरेमनी में विराट कोहली ने अपने डांस मूव से लोगों की जमकर तालियां बटोरी। सोशल मीडिया पर उनके डांस की जबरदस्त चर्चा हो रही है।
Video: अनिल कपूर के सामने विराट कोहली ने किया झक्कास डांस, आपने देखा क्या?
A video posted by Virat kohli (@virat_obsessed) on
सफेट पटियाला कुर्ता-पायजामा में विराट ने ना सिर्फ पंजाबी भांगड़ा किया बल्कि सोनाक्षी सिन्हा के साथ बॉलिवुड गानों पर जमकर थिरके। सोनाक्षी सिन्हा के साथ साड़ी के फाल सा गाने पर कोहली ने जमकर ठुमके लगाये। सोशल मीडिया पर कोहली के डांस स्टेप्स की काफी तारीफ हो रही है। इससे पहले भी कई बार कोहली ने अपने डांस से लोगों को प्रभावित किया है।
A video posted by Virat kohli (@virat_obsessed) on