मुंबई। टी20 विश्वकप टूर्नामेंट खत्म हो गया है लेकिन इस सीरीज से जुड़े रोचक किस्से खत्म नहीं हो रहे है। इस पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली की चर्चा हुई।
कभी वो मैदान में अपनी विराट पारी के लिए चर्चित रहे तो कभी वो मैदान पर मस्ती और डांस के कारण न्यूज और सोशल मीडिया की हेडलाइन बने।
अनिल कपूर के सामने विराट कोहली ने झक्कास डांस..
ऐसा ही मस्त वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सेमीफाइनल मैच के दौरान विराट कोहली फिल्मी दुनिया के झक्कास आईकॉन अनिल कपूर का सिग्नेचर स्टेप करते दिखायी दे रहे हैं, खास बात ये है कि विराट ने ये सबकुछ दर्शक दीर्घा में खड़े अनिल कपूर के लिए किया।
टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में 84 रनों की पारी खेली थी
आपको बता दें कि विराट कोहली ने टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में 84 रनों की पारी खेली थी, बावजूद इसके टीम इंडिया सेमीफाइनल में हार गई थी लेकिन कोहली ने हर किसी का दिल जीत लिया।
वाकई में विराट का ये डांस वीडियो बहुत अच्छा है जिसका लुत्फ आप भी उठाइये..