अनुष्का से पहले इन हसीनाओं ने किया था विराट कोहली को क्लीन-बोल्ड!
नई दिल्ली। टीम इंडिया के डैशिंग कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड हसीना अनु्ष्का शर्मा की प्रेम-कहानी देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर है, क्रिकेट की दुनिया के जगमगाते सितारे कोहली, तो हर जवां दिलों की धड़कन हैं लेकिन उनकी धड़कन वन एंड ओनली अनुष्का शर्मा ही है, ये बात देश के जवां लोगों को अच्छी तरह समझ में आ चुकी है।
लेकिन अनुष्का के पहले भी कई बार कहा गया और लिखा गया कि विराट कोहली की लाइफ में कोई है लेकिन कभी भी कोहली ने किसी भी खबर पर अपनी मुहर नहीं लगाई लेकिन जिस तरह से वो अनुष्का के साथ दिखते हैं, उससे अंदाजा लगता है, कि कोहली को उनका सच्चा प्यार मिल चुका है।
आइए एक नजर डालते हैं उन हसीनाओं पर जिन्हें कहा गया था कि वो कोहली के इश्क में गिरफ्तार हैं लेकिन पानी के बुलबुले की तरह उनका इश्क सुर्खियां बनकर कहीं खो गया....

विराट-सारा जेन डियास
साल 2011 के क्रिकेट विश्व कप के दौरान ऐसी खबरें थीं कि विराट कोहली और पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री सारा जेन डियास के बीच चक्कर चल रहा है। कहा गया कि मुंबई में हुए विश्वकप फाइनल का स्पेशल टिकट विराट ने ही सारा को भिजवाया था। लेकिन थोड़े दिन बाद पता चला कि दोनों में ब्रेकअप हो गया है।

तमन्ना भाटिया
विराट कोहली का अफेयर बाहुबली फेम अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ बताया गया था। दोनों पहली बार सेलकॉन के एक विज्ञापन में साथ नजर आए थे। ऐसा माना जाता है कि तमन्ना की खूबसूरती ने विराट को क्लीन बोल्ड् कर दिया था और दोनों साल 2012 में साथ में थे लेकिन फिर ना जाने दोनों के बीच में ऐसा क्या हुआ कि दोनों का प्यार कैनवस में चित्रित होने के बजाय गुम ही हो गया।

इजाबेल लिइट
इजाबेल वो नाम है, जिनके बारे में आज तक कहा जाता है कि कोहली उन्हें लेकर काफी सीरयस थे, इजाबेल को आईपीएल मैच के दौरान कई बार आरसीबी के चीयर करते देखा गया था, ऐसी खबर थी कि विराट की उनसे मुलाकात एक बिजनेसमैन की पार्टी में हुई थी। खुद अभिनेत्री इजाबेला ने कुछ समय पहले स्वीकार भी किया था कि वो दो सालों तक विराट कोहली के साथ डेट कर रही थीं और उन्हें बेहद चाहती भी थीं। हालांकि दो सालों के बाद ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया और दोनों अलग हो गए।

विराट-डेनियल विएट
इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल विएट ने साल 2014 में ही अपने प्यार का इजहार ट्विटर पर कोहली के लिए कर दिया था और कहा था कि वो कोहली से शादी करना चाहती हैं बस कोहली एक इशारा भर कर दें।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
विराट और अनुष्का का रिश्ता हमेशा गॉसिप का विषय बना रहा। अन्य सितारों की तरह वह भी रिलेशनशिप से इनकार करते रहे। अनुष्का ने तो इसे प्रोफेशनल फ्रेंडशिप बताया था। दोनों पहली बार एक विज्ञापन के सिलसिले में मिले थे और उसके बाद दोस्त बन गए। विराट अपने जीवन में मीडिया की दखलअंदाजी से काफी नाराज थे। लेकिन इसके बाद वह इसके आदी हो गए। इसके बाद यह भी कहा गया कि दोनों न सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं बल्कि उनकी शादी की भी प्लानिंग है। जब अनुष्का ने लिप्स सर्जरी कराई थी तो कहा गया कि यह विराट के सुझाव पर हुई है। खबर यह भी आई थी कि विराट और अनुष्का का ब्रेक अप हो गया है, लेकिन बाद में दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए और आज दोनों का फसाना इश्क के पुजारियों के लिए किसी इबादत से कम नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications