For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: विराट ने इस पल को बताया 'करियर का सबसे बड़ा सम्मान'

नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली के करियर के 39वें शतक की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे मैच में 6 विकेट से हरा दिया। भारतीय कप्तान का मैच के बाद यजुवेंद्र चहल ने इंटरव्यू लिया है। खास बात यह है कि कोहली ने इस इंटरव्यू को अपने करियर का सबसे बड़ा सम्मान करार दिया है। इस इंटरव्यू में कोहली ने भारत की जीत और महेंद्र सिंह धोनी की जीत के बारे में बात की।

कोहली ने इस इंटरव्यू को देते हुए कहा, 'देखिए भाई, आपको अगर चहल टीवी पर आना है तो ऐसी परफारमेंस देनी ही होगी। अगर आप ऐसी परफारमेंस नहीं देंगे तो चहल टीवी पर आप नहीं आ सकते। पिछले मैच में रोहित ने शतक बनाया था तो वे भी इस टीवी पर आए। अब मेरी बारी है। अगर आप शतक या पांच विकेट नहीं करते हैं तो आपको चहल अपना समय नहीं देंगे। इसलिए आपको चहल टीवी पर आने के लिए बड़ी परफारमेंस देनी होगी।' इस मजेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं-

बता दें कि भारत के स्पिनर यजुवेंद्र सिंह चहल 'चहल टीवी' पर मैच में बड़ी परफारमेंस करने वाले भारतीय खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने सिडनी वनडे में शतक जमाने वाले रोहित शर्मा का भी इंटरव्यू किया था। भारत को सिडनी मैच में हार का सामना करना पड़ा था। यह मैच भारत 34 रनों से हारा था जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया ने दमदार वापसी करते हुए कंगारूओं को 6 विकेटों से मात दी। मजेदार बात यह है कि खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेने वाले चहल खुद अभी तक किसी मैच का हिस्सा नहीं बने हैं। फिलहाल भारत ने बतौर विशेषज्ञ स्पिनर कुलदीप यादव को खिला रखा है जबकि बतौर स्पिन ऑलराउंड रविंद्र जडेजा दूसरे स्पिनर की भूमिका में हैं। फिलहाल तो यही लगता है कि चहल को अभी चहल टीवी पर इंटरव्यू से ही काम चलाना होगा। भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे का अंतिम मैच 18 जनवरी को मेलबर्न में खेलना है।

Story first published: Wednesday, January 16, 2019, 17:10 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+