भारतीय टीम की रवानगी टली
सिडनी, 7 जनवरीः भारतीय क्रिकेट टीम कैनबेरा के लिए विलंब से रवाना होगी. कथित रंगभेदी टिप्पणी के मामले पर ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह पर अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए लगाये गये प्रतिबंध के खिलाफ अपील दायर करने की वजह से यह विलंब होगा.
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हरभजन सिंह पर यह प्रतिबंध आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एन्ड्रीयू साइमांड्स के खिलाफ कथित तौर पर नस्लवादी टिप्पणी करने के चलते लगाया है.
मैनेजर एम वी श्रीधर ने आज सुबह टीम होटल में बताया कि बहुत सारी कागजी कारवाई अभी बाकी है और हम चाहते हैं कि प्रतिबंध के खिलाफ अपील सही तरीके से की जाये. इसलिए कैनबेरा के लिए रवाना होने में देरी हो रही है.
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय टीम को कैनबरा के लिए बस से सुबह साढ़े दस बजे के करीब रवाना होना था. यहां उसे कल से आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टेरीटरी (एसीटी) के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेलना है
दूसरी ओर टीम प्रबंधन ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय टीम आस्ट्रेलियाई दौरा कतई रद्द नहीं करने जा रही है.
श्रीधर ने कहा कि अपील की कागजी कारवाई पूरी होने के तत्काल बाद ही हम कैनबरा रवाना हो जायेंगे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications