आस्ट्रेलियन ओपन: सानिया दूसरे दौर में
मेलबर्न, 19 जनवरी: भारत की वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।
महिला एकल के पहले दौर के मुकाबले में सानिया ने विश्व वरीयता में 61वें स्थान पर चल रहीं पोलैंड की मार्ता डोमाकोश्का को 6-1, 6-4 से हराया। सानिया ने यह जीत महज 25 मिनट में दर्ज की।
टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में सर्बिया की अना इवानोविक जीतीं, जबकि पुरुष वर्ग में पहली जीत अमेरिका के एंडी रोडिक के नाम रही। विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इवानोविक ने जहां पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी की जूलिया ग्योग्रेस को 7-5, 6-3 से पराजित किया वहीं रोडिक ने स्वीडन के क्वालीफाइंग खिलाड़ी ब्जोर्न रेनक्वीस्ट को 6-0, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।
रूस की वेरा ज्योनारेवा भी दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने स्लोवाकिया की मैग्डेलाना रेबारिकोवा को 7-6 (7-2), 6-0 से हराया।
महिला वर्ग में फ्रांस की एलिस कार्नेट भी जीत हासिल करने में सफल रही हैं। उन्होंने उक्रेन की मारिया कोरित्सेवा को 6-3, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
पुरुष वर्ग में जर्मनी के फ्लोरियन मायेर ने अल्जीरिया के लेमीन क्वाहाब को 6-2, 6-1, 6-2 से और उनके हम वतन फिलिप पेतश्नेज ने अर्जेटीना के ब्रायन दाबुल को 6-1, 6-2, 6-4 से हराया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications