For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: लार्ड्स में मिली हार के बाद विराट कोहली से छिनी 'नंबर वन' की बादशाहत

नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मुकाबलों में भारत को मिली लगातार दो हार के बाद अब भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल कप्तान विराट कोहली ने एजबेस्टन मुकाबले में पहली पारी में 149 और दूसरी पारी में 51 रनों की शानदार पारी खेली थी जिसकी बदौलत उन्होंने आईसीसी द्वारा जारी की गई लिस्ट में टॉप पर अपना स्थान बनाया था, लेकिन लार्ड्स के मैदान पर मिली शिकस्त के साथ ही कप्तान कोहली का ये स्थान भी उनसे छिन गया और फिर वो नंबर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। कोहली की जगह अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ नंबर एक पर काबिज हो गए हैं जो गेंद से छेड़खानी विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं. स्मिथ के 929 अंक हैं जबकि कोहली के 919 अंक हैं।

गौरतलब हो कि भारतीय कप्तान कोहली ने लॉर्ड्स टेस्ट में 23 और 17 रन की पारियां खेलीं। वहीं भारतीय टीम पहली पारी में 107 और दूसरी में 130 रन पर आउट हो गई और उसे पारी व 159 रन से पराजय झेलनी पड़ी। भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन बल्लेबाजों की रैंकिंग में 67वें से 57वें स्थान पर पहुंच गए। अश्विन हरफनमौलाओं की सूची में साउथ अफ्रीका के वर्नोन फिलैंडर को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। दूसरी ओर हार्दिक पांड्या गेंदबाजों की रैंकिंग में 25 पायदान चढकर 74वें स्थान पर पहुंच गए। इसी के साथ ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 38 साल में 900 अंक पार करने वाले इंग्लैंड के पहले और कुल सातवें गेंदबाज हो गए। वह गेंदबाजों की सूची में साउथ अफ्रीका के कैगिसो रबाडा से 21 अंक पीछे दूसरे स्थान पर हैं। जबकि लार्ड्स के मैदान पर शतक लगाने वाले वोक्स बल्लेबाजों की रैंकिंग में 34 स्थानों की छलांग के साथ 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Story first published: Tuesday, August 14, 2018, 8:54 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+