For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनना चाहते थे चहल, विराट और डिविलयर्स के साथ इस शो में किए कई खुलासे

नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला इन दिनों काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। दूसरी तरफ इस खेल की एक हकीकत यह भी है की इसमें बेहतर खेल के साथ मस्ती का कॉकटेल भी है। अक्सर खिलाड़ी अपने साथियों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं और उनकी तस्वीर भी शेयर करने में नहीं हिचकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल आरसीबी के तीन स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल, विराट कोहली और एबी डिबिलियर्स एक साथ एआईबी के तन्मय भट्ट और गुरसिमरन खंबा के साथ नजर आए। इस इंटरव्यू के दौरान कुछ मजेदार सवालों ने इन खिलाड़ियों के कई राज भी खोले। बता दें की इरोज नाउ पर 24 अप्रैल से एक सीरीज शुरू हुई है जिसका नाम है बिहाइन्ड द स्टंप। इस सीरीज के पहले संस्करण में आए वीडियो में कोहली चहल की इस बात पर हंसते नजर आ रहे थे जिसमें चहल ने बताया था की वो इनकम टैक्स ऑफिसर बनने की तैयारी कर रहे हैं।

एबी डिबिलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया मीडिया को बताया सबसे खराबः जब इस इंटरव्यू में गुरसिमरन और तन्मय ने डिबिलियर्स से पूछा की आखिर किस देश की मीडिया कैसी है तो एबी ने बताया की ऑस्ट्रेलिया की मीडिया सबसे खराब है जबकि अंग्रेजी मीडिया काफी चालाक है, वहीं जब सबसे ये पूछा गया की सबसे राउडी क्रिकेट क्राउड सबसे ज्यादा कहां का है तो विराट ने कहा की मुंबई,उन्होंने कहा की यहां के दर्शक विदेशी खिलाड़ियों को आड़े हाथों लेते हैं। उन्होंने एक वाकये का जिक्र करते हुए बताया की एक बार एक फैन ने प्लेन में उनसे कहा की अगले मैच में उन्हें शतक लगाना ही होगा, वो इस बात पर हैरान से हो गए थे।

विश्वकप के बारे में खोला राजः विराट कोहली से इस इंटरव्यू में पूछा गया की विशवकप जीतने के बाद क्या रिएक्शन था तो उन्होंने बताया कि टीम के सभी साथी जहीर खान, हरभजन सिंह, युवराज सिंह और यहां तक खुद कैप्टन कूल धोनी इमोशनल हो गए थे। लेकिन मैं चाहकर भी इमोशनल नहीं हो पा रहा था। वहीं जब इन तीनों से सवाल किया गया की आखिर उनके कमरे में किस खिलाड़ी का पोस्टर लगा है तो एबी ने बताया की उनके कमरे में जॉन्टी रॉड्स की तस्वीर थी तो वहीं युजवेंद्र ने शेन वार्न और कपिल देव का नाम लिया जिसके बाद विराट हंसने लगे औऱ उन्होंने कहा की आपने मेरा बॉलिंग एक्शन नहीं देखा है मैं भला कपिल पाजी की फोटो क्यों लगाउंगा, मेरे कमरे में सचिन और राहुल द्रविड़ की तस्वीर थी।

Story first published: Saturday, May 5, 2018, 15:59 [IST]
Other articles published on May 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+