मीरपुर। भारत और बांग्लादेश के बीच में इस समय रोमांचक मुकाबला चल रहा है लेकिन इस मैच के दौरान एक बेहद ही दिलचस्प पल देखने को मिला जब कप्तान धोनी की जगह विराट कोहली विकेटकीपिंग करने लगे। दर्शकों की तरह टीम के खिलाड़ी भी इस चेंज को देखकर हैरान रह गये।
मैच के दौरान अचानक धोनी मैदान से कहीं चले गये जिसके बाद विकेट के पीछे विराट कोहली खड़े दिखायी दिये, वो भी बिना पैड पहने। धोनी की अनुपस्थिति की वजहों का पता नहीं चल सका है।
विराट कोहली ने अभी तक इंटरनेशनल मैचों में विकेटकीपिंग नहीं की थी, हालांकि इससे पहले उन्हें धोनी की कप्तानी में गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। आपको बता दें कि आज के वनडे मैच के 44वें ओवर में कोहली धोनी की जगह विकेटकीपिंग करते नजर आये थे।
हालांकि धोनी 45वं ओवर में मैदान पर आ गये और कोहली फिर से फील्डिंग पर चले गये इससे पहले जब भी धोनी वीकेटकीपिंग छोड़ते हैं तो दिनेश कार्तिक या राहुल द्रविड़ विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालते देखा गया था लेकिन कोहली के इस बदले रूप को देखना अपने आप में नया अनुभव था और कोहली और क्रिकेट प्रशंसकों को आज पता चला कि कोहली विस्फोटक बल्लेबाज के अतिरिक्त एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं।