For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मिताली को बधाई देने में विराट से हुई बड़ी चूक, मचा बवाल

नई दिल्ली। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में भारत का सीना फक्र से सीना चौड़ा करने वाली मिताली राज को बधाई देना टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को थोड़ा भारी पड़ गया क्योंकि उन्होंने विश तो मिताली को किया लेकिन फोटो भारतीय स्टार खिलाड़ी पूनम राउत की लगा दी।

सोशल मीडिया पर हंगामा

सोशल मीडिया पर हंगामा

अब इतनी बड़ी गलती कोहली से हुई थी तो हल्ला तो मचना ही था, सो मच गया सोशल मीडिया पर हंगामा। लोगों ने जमकर कोहली की क्लास लगा दी।

 पूनम राउत की तस्वीर

पूनम राउत की तस्वीर

आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने उन्हें फेसबुक पर बधाई देते हुए लिखा कि भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास पल, महिलाओं के वनडे इतिहास में मिताली राज सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं, वह चैंपियन हैं लेकिन उन्होंने फेसबुक पर बधाई वाले पोस्ट के साथ जो तस्वीर शेयर की वह मिताली की नहीं, बल्कि पूनम राउत की है।

आपको शर्म आनी चाहिए

आपको शर्म आनी चाहिए

लोगों ने कोहली के लिए लिखा कि आपको शर्म आनी चाहिए कि आप इंडियन वोमेन टीम की कैप्टन को नहीं पहचानते तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि कोहली तस्वीर में मिताली नहीं, बल्कि पूनम राउत हैं।

पोस्ट डिलीट की

कोहली ने भारतीय महिला कप्तान को फेसबुक के अलावा ट्विटर पर भी बधाई दी। हालांकि दोनों जगह संदेश एक ही था लेकिन फेसबुक अकाउंट पर उन्होंने भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज की जगह पूनम राउत की फोटो लगा दी। हालांकि, गलती समझ आने पर उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट भी कर दी।

नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज

नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज

गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने बुधवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे आईसीसी महिला विश्व कप मैच में अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर लिया है। वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड की बल्लेबाज चार्लोट एडवर्ड्स को पछाड़ा, जिनके नाम 5,992 रन दर्ज थे।

पांच शतक और 49 अर्धशतक

पांच शतक और 49 अर्धशतक

सबसे खास बात ये है कि मिताली ने ये कीर्तिमान महिला विश्व कप मैच के दौरान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 114 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाए।यह मिताली का 183वां मैच और 164वीं पारी है। उनके नाम अभी तक 51.83 की औसत से 6,061 रन दर्ज हैं। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 114 है। उनके हिस्से पांच शतक और 49 अर्धशतक हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+