
हमारा दिल टूट गया
कोहली ने ट्वीट करते हुए दान करने की बात कही है। हालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि कितने पैसों की मदद की है। कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''मैं और अनुष्का प्रधानमंत्री सहायाता कोष को अपना सपोर्ट दे रहे हैं। कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को देखकर हमारा दिल टूट गया है। इस योगदान के पीछे हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य है भारत के नागरिकों की सहायता करना। यह योगदान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में गरीब नागरिकों की मदद करते हुए उनके दर्द को कुछ हद तक कम करने की एक कोशिश है।''

21 दिन का चल रहा है लाॅकडाउन
कोरोना वायरस महामारी को लेकर दुनिया भर में जंग जारी है। भारत में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है और क्रिकेट की दुनिया से जुड़ी हस्तियां कोरोना के खिलाफ जंग में दिल खोलकर दान दे रही हैं। अब कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राहत कोष में रकम जमा करवाई है।

मदद के लिए आगे आए क्रिकेटर्स
भारत में कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या 1 हजार से ऊपर हो चुकी है जबकि 27 की जान जा चुकी है। पीड़ितों व लाॅकडाउन के कारण कष्ट झेल रहे गरीब लोगों की सहायता के लिए भारतीय क्रिकेटर्स भी आगे आए हैं। कोहली के अलावा अबतक सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर, साैरव गांगुली, इरफान पठान-यूसुफ पठान औरगाैतम गंभीर भी अपना योगदान दे चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
