नई दिल्ली। आरसीबी के कैप्टन विराट कोहली के लिए भले ही इस बार की आईपीएल यात्रा अच्छी नहीं रही लेकिन इस बार वो अपने खेल से ज्यादा दूसरी बातों के लिए चर्चित रहे। कोहली की कुछ बातों ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है और अब जो बात हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर भी उनके चाहने वालों की मोहब्बत उनके प्रति दोगुनी हो जाएगी।
दरअसल विराट कोहली ने अपने फेवरेट प्लेयर्स में से एक क्रिस गेल के फाउंडेशन को अपना फेवरेट बल्ला डोनेट किया है। इस बल्ले पर कोहली के हस्ताक्षर भी है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब गेल फाउंडेशन ने इस बाबत ट्विटर पर ट्वीट किया। उन्होंने इसके लिए धन्यवाद देते हुए कोहली का आभार वक्त किया है। मालूम हो कि गेल फाउंडेशन एक चैरिटी फाउंडेशन है।
Huge thanks to @imVkohli and his donation of one of his favourite bats! Attend the @henrygayle dinner and bid https://t.co/et3ghX8qpB pic.twitter.com/MiBvOS5EET
— ChrisGayleFoundation (@ChrisGayleFdn) May 17, 2017
मालूम हो कि गेल और कोहली दोनों आरसीबी के प्लेयर्स हैं, इस बार दोनों ने कुछ खास कमाल नहीं किया आईपीएल में, जिसके चलते कोहली को सत्र से बाहर होने के बाद कहना पड़ा कि वो इस आईपीएल सीजन को भूलना चाहते हैं।
संतोषजनक समापन
हालांकि बेंगलोर ने रविवार रात राजधानी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए आईपीएल के अपने आखिरी मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 रनों से हराकर लीग का संतोषजनक समापन किया। टीम के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों कोहली, डिविलियर्स और क्रिस गेल का जादू भी इस सीजन में फीका रहा, जो कि आरसीबी के फ्लॉप होने की मुख्य वजह थी।