
विराट कोहली का 3 से 4 हजार प्रति लीटर वाला पानी-
एक सच यह भी है कि आज की तारीख में खेल इतना बड़ा कैरियर बन चुका है कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ी के लिए 3 से 4 हजार प्रति लीटर वाला पानी पीना भी बड़ी सामान्य सी बात है। जी हां, यह पानी इतना महंगा तक हो सकता है, जबकि हम में से अधिकतर लोगों को पता ही नहीं है कि ऐसा पानी भी दुनिया में मौजूद है। मौजूदा समय में रनों के लिए तरस रहे विराट कोहली जब ये 'ब्लैक वाटर' पीते हुए देखे गए तो लोगों में उत्सुकता बढ़ गई कि उनका चमकता सितारा आखिर यह क्या पीता है? आखिर यह ब्लैक वाटर क्या बला है?
ब्लैक वॉटर को एक ऐसा स्पेशल ड्रिंक बताया गया है जिसमें सामान्य पानी के तो सारे गुण मौजूद होते ही है और उसके अलावा इसमें कई तरह के ऐसे गुण है जिससे इसकी कीमत इतनी उछाल खा रही है।
विराट कोहली के खेल में कमजोरियां हैं, तेंदुलकर, गावस्कर के साथ ऐसा नहीं था- संजय मांजरेकर

आखिर ये ब्लैक वॉटर करता है क्या-
ब्लैक वॉटर पीएच में हाई होता है और इसमें नेचुरल ब्लैक एल्कलाइन वाटर मिलता है जिससे पीने वाले को हाइड्रेट रहने में मदद मिलती है। इस पानी के लगातार सेवन से व्यक्ति की त्वचा का रंग भी निखर सकता है उसको वेट कंट्रोल करने में भी आसानी हो सकती है। इतना ही नहीं हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगियों के लिए भी ब्लैक वाटर का सेवन अच्छा बताया जाता है। ब्लैक वाटर के अंदर जो मोलिक्यूल होते हैं वे इतने छोटे हैं कि शरीर आसानी से उनको अवशोषित कर लेता है और इसमें से मिलने वाले पोषक तत्व भी जल्दी ही ग्रहण कर लेता है जिससे हमारी चुस्ती फुर्ती बरकरार रहती है।
ब्लैक वाटर इम्यूनिटी भी अच्छी रखता है और इसके अलावा डायबिटीज है तो भी इसका सेवन बेहतर होता है। हालांकि सवाल यही है कि दुनिया में ऐसे कितने लोग मौजूद हैं जिनके पास इतना मोटा पैसा होगा कि केवल पानी खरीदने के लिए ही 3 से ₹4000 तक खर्च करते होंगे?
फिटनेस फ्रीक हस्तियां पी रही हैं ब्लैक वॉटर-
फिलहाल यह सब चीजें पीना विराट कोहली के बस की ही बात है। इस समय ब्लैक वाटर पैसे वाली हस्तियों के लिए एक चर्चित ड्रिंक बनता जा रहा है। फिटनेस के लिए लोगों में पहचानी जाने वाली बॉलीवुड की अभिनेत्री और डांसर और पूर्व मॉडल मलाइका अरोड़ा भी ब्लैक वाटर का सेवन करती है। यह पानी देखने में कोको कोला की तरह काला होता है लेकिन इसमें सॉफ्ट ड्रिंक जैसी कोई भी गंदगी मौजूद नहीं होती और यह बिल्कुल कुदरती तौर पर अच्छे पानी से भी फायदेमंद होता है। ब्लैक वाटर में कई तरह के मिनरल्स मिलते हैं।
जब हमने ब्लैक वाटर के बारे में जानने की कोशिश की तो इससे यह बात तो साफ हो गई कि जो बीमार आदमी है वह इसका सेवन करें या ना करें, लेकिन मोटे पैसे वाले फिटनेस फ्रीक लोग जरूर इसका सेवन कर रहे हैं और यह एक ऐसी चीज बन गई है जिसके बारे में लोग पूछताछ कर रहे हैं, उत्सुकता पैदा कर रहे हैं। इसके चलते ब्लैक वाटर को और भी ज्यादा लोकप्रियता मिलती जा रही है।

कोहली कोई सा भी पानी पिएं, रनों का ये सूखा खत्म हो-
विराट कोहली जिस तरीके से अपने बचपन से अब तक एक क्रिकेटर के तौर पर विकसित हुए हैं उसी तरीके से उनमें खानपान की आदतों का भी विकास समय के साथ हुआ है। विराट कोहली आज एक वेजीटेरियन बन चुके हैं और कई लोग तो यह भी कहते हैं कि वह वीगन डाइट लेते हैं। हालांकि कोहली ने कुछ समय पहले ट्विटर पर बताया था कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि वे वीगन है लेकिन हां, वेजीटेरियन जरूर हैं।
अगर बिल्कुल ताजा समय की बात की जाए तो कोहली की फिटनेस में तो कोई कमी दिखाई नहीं देती लेकिन उनकी बैटिंग में जरूर गंभीर खामियां आ चुकी है। इंग्लैंड के दौरे पर वे किसी नौसिखिया बल्लेबाज की तरह रनों के लिए तरस रहे हैं और अभी तक खेली गई पांच टेस्ट पारियों में उन्होंने 69 रन बनाए हैं जबकि उनके समकक्ष जो रूट 500 से ऊपर रन रन बनाकर अपनी टीम को धीरे-धीरे सीरीज में वापसी करा रहे हैं।
जहां तक प्रतियोगिता की बात है तो पांच मैचों की इस सीरीज का तीसरा मुकाबला चल रहा है जिसमें इंग्लैंड के जीतने की संभावना 99% तक है। भारत इससे पहले 1-0 से इस सीरीज में आगे चल रहा था और अब आने वाले दो मैच काफी निर्णायक साबित होने जा रहे हैं। फिलहाल तो भारतीय क्रिकेट के फैंस यही चाहेंगे कि कोहली कोई सा भी पानी पी लें, रनों का ये सूखा खत्म हो।


Click it and Unblock the Notifications
