दुबई। भले ही इंडिया और बांग्लादेश के बीच का टेस्ट मैच ड्रा हो गया हो लेकिन इसके बाद कप्तान विराट कोहली को नुकसान हो गया है, पूछिए कैसे? दरअसल टीम इंडिया टेस्ट टीम के विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर पर आ गई है। जिसके बाद विराट कोहली की रैकिंग में भी चेंज हो गया है।
वो अब चार नंबर से उतरकर 11वें पायदान पर पहुंच गए। वर्षा से प्रभावित रहे फातुल्लाह टेस्ट में 14 रन बनाने वाले कोहली के कुल 755 अंक हैं। बल्लेबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ नंबर वन पर पहुंच गये हैं। इस लिस्ट में नंबर दो पर श्रीलंका के कुमार संगकारा तो दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स तीसरे जबकि हाशिम अमला चौथे नंबर पर हैं।
श्रीलंका के एंजेलो मौथ्यूज इस सूची में पांचवें स्थान पर है। पाकिस्तान के यूनिस खान, इंग्लैंड के जोए रूट और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन क्रमश: 6ठें,7वें और 8वें नंबर पर हैं। पाकिस्तान के मिस्बाह उल हल 9वें जबकि आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर 10वें नंबर पर हैं।