
पिछले साल 252.72 करोड़ रुपये कमाए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने पिछले साल 252.72 करोड़ रुपये कमाए। उनकी कुल संपत्ति लगभग 900 करोड़ रुपये है। उनकी आय का अधिकांश हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और स्टार्टअप के माध्यम से आता है। एक धमाकेदार संपत्ति रखने का मतलब है कि एक व्यक्ति कई अन्य व्यवसायों में आसानी से पैसा लगा सकता है।
आखिरी गेंद पर सुपर ओवर में लगा छक्का, खत्म हुआ आयरलैंड का 7 साल का सूखा

विराट कोहली की कुल कमाई-
कुछ सप्ताह पहले, पता चला था कि कोहली ने एक नए बीमा स्टार्टअप में निवेश किया है। विराट कोहली 'Chisel' नाम से जिम की एक श्रृंखला के मालिक भी हैं और उन्होंने स्टेपथलॉन किड्स और स्पोर्ट्स कॉनवो नाम के स्टार्टअप में भी पैसा लगाया है, जिसमें वे एक ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इसके अलावा, उनके पास 'WROGN' के नाम से एक ई-कॉमर्स फैशन ब्रांड है।

ब्रांड वैल्यू पिछले साल की तुलना में 39% बढ़ी है-
कोहली की कमाई के स्रोत के बारे में थोड़ा और जानकारी हासिल करते हुए बता दें कि विराट कोहली खेल में अपनी भागीदारी और विज्ञापन के जरिए कमाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा होने के लिए कोहली की रिटेनर फीस 17 करोड़ रुपये है और इस तरह वह आकर्षक इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा, बीसीसीआई से उनका वार्षिक वेतन 7 करोड़ रुपये है।

ये है कमाई का सबसे बड़ा सोर्स-
हालांकि यह विज्ञापन हैं जिससे उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा आता है। 31 साल के कोहली एंडोर्स ब्रांड जैसे Myntra, Uber, Audi, MRF, Manyavar और Tissot अन्य का एक जाना माना चेहरा हैं। उनका एक ब्रांड है वन 8 जिसे उन्होंने प्यूमा के साथ मिलकर बनाया है, वो पहले ही 100 करोड़ रुपये के राजस्व का आंकड़ा पार कर चुका है। विराट कोहली के नाम पर दो रेस्तरां भी हैं।

कई बिजनेस में कप्तान का निवेश
भारतीय कप्तान ने हाल ही में 2019 के फोर्ब्स सेलेब्रिटीज की 100 सूची में टॉप स्थान प्राप्त किया, जबकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जो कि बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, 21 वें स्थान पर रहीं। बहुराष्ट्रीय कंसल्टेंसी फर्म डफ एंड फेल्प्स द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू पिछले साल की तुलना में 39% बढ़ गई है।
भारत सीरीज के दौरान प्रोटियाज टीम कर सकती है हाथ मिलाने से मना, कोच का खुलासा

सोशल मीडिया से भी बंपर कमाई
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले विराट कोहली के माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म- इंस्टाग्राम पर 51.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह न केवल फैशन और जीवनशैली उत्पादों बल्कि खेल और फिटनेस ब्रांडों के लिए भी एक आदर्श चेहरा माने जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय कप्तान प्रति पोस्ट 1.35 करोड़ रुपए लेते हैं जबकि फर्स्टपोस्ट के अनुसार, विराट कोहली एक ट्वीट के लिए 2.3 करोड़ रुपये लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
