For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इमोशनल हुए विराट, T20 के सफर को बताया यादगार, कहा शुक्रिया

नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप से टीम इंडिया बाहर हो गई है, लेकिन इस विश्व कप में अगर किसी की चर्चा सबसे ज्यादा हुई है तो वो हैं विराट कोहली। विराट इस टूर्नामेंट में सबसे सफर खिलाड़ी साबित हुए, लेकिन सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार से वो भावुक हो गए। टीम भले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो, लेकिन विराट के हौंसले बुलंद हैं। विराट कोहली ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भी उनके हौसले बुलंद हैं और वह अगली बार पूरी ताकत से वापसी करेंगे।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट ने अपने टीम मेंबर्स और फैंस के लिए इमोशनल मैसेज पोस्ट किया है। विराट ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भाई कहते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है। विराट ने लिखा है कि कुछ जीत और कुछ हार, लेकिन यादें ऐसी जो हमेशा साथ रहेंगी। हम आगे बढ़ेंगे और अपनी गलतियों से सीखकर कमियों को दूर करेंगे। इस टूर्नामेंट को यादगार बनाने के लिए शुक्रिया भाईयों। विराट लिखते हैं कि शुक्रिया उन सभी लोगों का जिन्होंने बिना रुके, बिना थके हमारा हर दिन सपोर्ट किया। विराट ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है कि आपका जोश, सपोर्ट और खुशी का अनुभव करना वास्तव में अद्भुत है। हम मजबूत होकर बेहतरीन तरीके से वापसी करेंगे। हार के बाद विराट का पहला Tweet.. उम्मीदें ना छोड़ें क्योंकि लाइफ अभी खत्म नहीं हुई

फेसबुक पर कहा, थैंक्यू

विराट कोहली ने सेमीफाइनल हारने के बाद अपने फेसबुक पर पोस्ट लिखा कि हम सभी के लिए यादगार वर्ल्ड कप। विराट ने लिखा कि हम पर भरोसा करने, हमारे साथ खड़े रहने और हमारी हौसलाअफजाई के लिए आप सभी का शुक्रिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+