For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्‍तानी अंपायर के लिए विराट कोहली ने भेजा स्‍पेशल मेसेज, वजह जानकर आप भी गर्व करेंगे

Virat Kohli's special message for Aleem Dar, Watch video | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपने अग्रेसन के अलावा ऑफ फील्ड अच्छे कामों के लिए भी हमेशा सुर्खियों में बना रहते हैं। सोशस कोज के लिए कोहली बीड़ा उठाने को कोहली हमेशा तैयार रहते हैं। यही नहीं जब कोई भी व्यक्ति कोई नेक काम करता है कोहली उसे प्रोत्सिहत करते हैं। अभी हाल ही में विराट कोहली ने पाकिस्‍तानी अंपायर अलीम डार के लिए एक वीडियो संदेश भेजा है। दरअसल डार ने रेस्‍तरां के बिजनेस में उतरने का फैसला किया है। इस शुरुआत के लिए पूर्व पाकिस्‍तानी अंपायर को बधाई देते हुए कोहली ने कहा कि 'मैं दुआ करता हूं कि आपका रेस्‍तरां भी उतना ही सफल रहे जितना आप बतौर अंपायर सफल रहे।"

कोहली ने जिम में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में कहा, "हैलो अलीम भाई, मैंने सुना है कि आपने नया रेस्‍तरां खोला है और मैं आपको बहुत-बहुत मुबारकबाद देना चाहता हूं रेस्‍तरां खोलने के लिए। मैं दुआ करता हूं कि जैसे आपने अंपायरिंग की फील्‍ड में इतना नाम कमाया है, आपका रेस्‍तरां आगे बढ़े और उतना ही नाम कमाए। मैंने ये भी सुना है कि आप इस रेस्‍तरां के जरिए डेफ (ब‍हरे) बच्‍चों के लिए स्‍कूल बनाना चाहते हैं। उसकी जितनी फंडिंग है वो इस रेस्‍तरां की कमाई के जरिए होगी तो मैं आपको बहुत-बहुत मुबारकबाद देना चाहता हूं। उम्‍मीद करता हूं कि आप इससे जो हासिल करना चाहते हैं, वो जरूर हो। मैं सब लोगों को बोलूंगा कि एक बार जरूर इनके रेस्‍तरां जाएं और फूड टेस्‍ट कर देखें।"

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। टेस्ट सीरीज में मिली करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के शुरुआती तीनों मैच जीतकर बढ़त बना ली है। केप टाउन में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाबाद शतक (160*) और चहल व कुलदीप के 4-4 विकेट की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली है।

गौरतलब है कि ये पहली बार है जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार तीन वनडे जीते हैं। यह नहीं, ऐसा भी पहली बार होगा जब भारत दक्षिण अफ्रीका में कोई वनडे सीरीज नहीं हारेगा।

Story first published: Thursday, February 8, 2018, 11:03 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+