For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : मांकडिंग का शिकार होने वाले थे विराट, ऐसे बचाया अपना विकेट, देखें VIDEO

नई दिल्ली। क्रिकेट मैच के दाैरान अब बल्लेबाजों को मांकडिंग आउट होने का डर सताने लगा है। रविचंद्रन अश्विन ने जब जाॅस बटलर को मांकड आउट किया था तो उसके बाद उनकी आलोचना होने लगी थी लेकिन अब अश्विन द्वारा बटलर को मांकड आउट करना अन्य बल्लेबाजों के लिए सबक बन गया है जो गेंदबाज द्वारा गेंद फेंकने से पहले ही रन लेने के लिए क्रीज से बाहर दाैड़ पडते थे। शुक्रवार आईपीएल सीजन-12 का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच हुआ। इस दाैरान एक लम्हा ऐसा भी आया जब कप्तान विराट कोहली ने मांकड आउट होने के लिए पूरी मजाक-मजाक में पूरी कोशिश दिखाई।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि बेंगलुरू की पारी का 18वां ओवर सुनील नारायण फेंक रहे थे। क्रीज पर थे मार्कस स्टोईनिस जबकि नाॅन-स्ट्राईक पर कोहली। ओवर की आखिरी गेंद पर विराट गेंद फेंकने से पहले ही आगे बढ़ने लगे। तभी नारायन रुक गए। विराट ने ये नजारा देखा तो क्रीज के अंदर बल्ला रखकर वहीं बैठ गए। इसके बाद वो नारायन को इशारों में कहते दिखे कि 'अब आउट करो', विराट का यहां साफ इशारा था कि उन्हें लगा कि नारायन मांकड़िंग करने वाले हैं।

बता दें कि बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 4 विकेट खोकर 214 रनों का लक्ष्य रखा। कप्तान कोहली ने 58 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली, तो मोईन ने 28 गेंदों में 66 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की तरफ से नितिश राणा(85) अंत तक खेले लेकिन मैच नहीं जीता सके। वहीं हर मैच में जीत दिलाने वाले आंद्रे रसेल ने भी 9 छक्के लगाकर 25 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली लेकिन बावजूद इसके बेंगलुरू 10 रनों से जीत गया। बेंगलुरू की यह 9 मैचों में दूसरी जीत है। उन्हें प्लेआफ में जगह बनाने के लिए सभी मैच जीतने होंगे तभी अगर-मगर के फेर में फंसकर जगह बना सकती है। वहीं कोलकाता की यह 9 मैचों में पांचवी हार रही। वह अंकतालिका में छठे स्थान पर है।

Story first published: Saturday, April 20, 2019, 13:01 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+