आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से पहले विराट के साथ इन खिलाड़ियों ने की मस्ती
नई दिल्ली। विश्वकप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम ने आयरलैंड के साथ खेले गए अपने पहले टी-20 मुकाबले में शानदार आगाज किया और 76 रनों से आयरलैंड को करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार 208 रन बनाए जिसमें शिखर धवन और रोहित शर्मा ने शानदार लय में बल्लेबाजी की वहीं आयरलैंड की टीम 132 रन पर सिमट गई। 81 दिन के लंबे टूर पर गई भारतीय टीम की इस बेहद शानदार शुरुआत का असर मैच के बाद देखने को मिला। दरअसल भारतीय कप्तान साथी खिलाड़ियों के साथ मुकाबले के बाद डबलिन में सैर करते नजर आए। इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।
|
विराट ने साझा की तस्वीर
भारतीय कप्तान ने हार्दिक पांड्या, शिखर धवन और केएल राहुल के साथ इस बेहद खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि डबलिन के इस गर्मी के शानदार मौसम का आनंद उठा रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है।
|
धवन ने भी डाली धमाकेदार फोटो
इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले शिखर धवन ने भी एक तस्वीर साझा की जिसमें वो दिनेश कार्तिक, केएल राहुल के साथ एक गार्डन में बैठे नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा कि एक बेहद शानदार शुरुआत के बाद तुछ सुकून के पल बिताते हुए।

क्लीन स्विप पर होगी निगाहें
गौरतलब हो कि इंग्लैंड के साथ मुकाबले के पहले भारतीय टीम इस दूसरे टी20 में भी आयरलैंड को करारी शिकस्त देनी चाहेगी और मजबूत हौसलो के साथ मैदान में उतरेगी। आज उनका दूसरा मुकाबला होना है। गौरतलब हो कि भारतीय टीम को 3 जुलाई से इंग्लैंड के साथ मुकाबले खेलने हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
