आईपीएल फिक्सिंग: धोनी की टीम चेन्नई और शिल्पा की राजस्थान रायल्स पर दो साल का बैन
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर आईपीएल से जुड़ी हुई आ रही है, सुप्रीम कोर्ट ने धोनी की टीम चेन्नई और शिल्पा की राजस्थान रायल्स पर दो साल का बैन लगा दिया है।सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित न्यायमूर्ति आर.एम. लोढ़ा समिति ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला सुनाया है।
आईये जानते हैं क्या है फैसला?
1.सीएसके और राजस्थान रॉयल्स टीमों को दो साल के लिए निलम्बित कर दिया है।
2.समिति ने इससे पहले मयप्पन पर किसी भी क्रिकेट मैच में सक्रिय रहने को लेकर आजीवन प्रतिबंध लगाया।
3.इस मामले में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व सह मालिक राज कुंद्रा को भी दोषी ठहराते हुए बैन कर दिया है।
4.कुंद्रा और मयप्पन जिंदगी में कभी भी बीसीसीआई की क्रिकेट एक्टिविटी में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
5.लोढ़ा समितिके इस फैसले के बाद अब आईपीएल-9 में खेलने के लिए सिर्फ छह टीमें रह जाएंगी।
6. जिसके कारण सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले कई खिलाड़ियों का भविष्य अधर में है।
7.महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके टीम ने दो बार आईपीएल खिताब जीता है जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल के पहले संस्करण का खिताब जीता था।
<center><iframe width="100%" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/cSHkAZr3hA4" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
