नई दिल्ली। विशाखापटनम में भारत और इंग्लैण्ड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शतक लगाया। दूसरे दिन जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की, उससे लगा कि वह दोहरा शतक लगा लेंगे।
हालांकि, विराट कोहली दोहरा शतक बनाने के रिकॉर्ड से चूक गए। लेकिन इसके बावजूद इस भारतीय 'रन मशीन' के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है जिसके जो कि वाकई यूनीक है।
विराट कोहली के टेस्ट कॅरियर का यह 50वां टेस्ट मैच होने की वजह से उनके लिए स्पेशल है। 50वें टेस्ट में शतक लगाने वाले वह 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
इनके अलावा भी विराट कोहली ने एक और स्पेशल रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
विराट कोहली दुनिया के टॉप 5 ऐसे बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिनका कनवर्जन रेट सर्वाधिक है। अर्धशतक को शतक में बदलने के रेट का कनवर्जन रेट कहते हैं।
- डॉन ब्रेडमैन (52 मैच में 80 पारियां खेलीं। 13 अर्धशतक और 29 शतक लगाए। इनका कनवर्जन रेट 69.05 फीसदी है)
- हेडले (22 टेस्ट मैच खेलने वाले इस कैरीबियन बल्लेबाज ने 5 अर्धशतक और 10 शतक लगाए हैं। इनका कनवर्जन रेट 66.67 फीसदी है)
- बिल पॉन्सफाेर्ड (ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने 29 टेस्ट मैच खेले। 6 अर्धशतक के अलावा 7 शतक लगाए। कनवर्जन रेट 53.85 फीसदी है)
- विराट कोहली (50 टेस्ट मैचों में 85 पारियां खेली हैं। 12 अर्धशतक के अलावा 14 शतक लगाए हैं। कनवर्जन रेट 53.85 फीसदी है)
- लेजली आमेस (7 अर्धशतक और 8 शतक लगाने वाले इस इंग्लिश क्रिकेटर का कनवर्जन रेट 53.33 फीसदी है)