For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

8 साल के थे विराट तब हुआ था ये करिश्मा, अब उन्होंने सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने 200वें वनडे मुकाबले को ऐतिहासिक बनाते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार शतक जड़ दिया। इस शतक के साथ विराट कोहली ने वनडे में सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रिकी पोटिंग (30 शतक) को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही 21 साल बाद यह पहला मौका है, जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किसी भारतीय कप्तान ने वनडे में शतक जमाया हो।

जब सिर्फ 8 साल के थे विराट

जब सिर्फ 8 साल के थे विराट

विराट के पहले उनके आदर्श सचिन तेंदुलकर ने 14 दिसंबर 1996 को मुंबई में खेले गए वनडे मुकाबले में बतौर कप्तान शतक जमाया था। उस वक्त विराट कोहली की उम्र महज 8 साल थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के 114 रनों की पारी की बदौलत भारत ने छह विकेट पर 267 रन बनाए थे।

126 गेंदो में सचिन ने बनाया था शतक

126 गेंदो में सचिन ने बनाया था शतक

सचिन ने अपनी शतकीय पारी में 126 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके जमाए थे। 54 रन के साथ अजय जडेजा भारतीय पारी के दूसरे टॉप स्कोरर रहे थे। जवाब में अफ्रीका की टीम 46 ओवर में 193 रन बनाकर सिमट गई थी। भारत के लिए वेंकटेश प्रसाद सबसे सफल गेंदबाज रहे थे, जिन्होंने 27 रन देकर चार विकेट लिए थे।

21 सालों बाद वानखेड़े में लगा शतक

21 सालों बाद वानखेड़े में लगा शतक

पिछले 21 सालों से किसी भी भारतीय क्रिकेटर ने इस मैदान पर शतक नहीं लगाया है। विराट के पहले उनके आदर्श सचिन तेंदुलकर ने 14 दिसंबर 1996 को मुंबई में खेले गए वनडे मुकाबले में बतौर कप्तान शतक जमाया था। उस वक्त विराट कोहली की उम्र महज 8 साल थी। अब इस मैदान पर विराट ने शतक जड़ा है। जो 21 साल बाद किसी भारतीय का इस मैदान पर शतक है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+