नयी दिल्ली। आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के दो दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों नए रिश्तों की तलाश कर रहे हैं। आरसीबी के धुंआदार बल्लेबाज क्रिस गेल जहां पिता बनने से खुश हैं तो वहीं कप्तान विराट कोहली चाचा बनने की खुशी मना रहे हैं।
क्रिस गेल हाल ही में पिता बने हैं। उनकी गर्लफ्रेंड नताशा ने बेटी को जन्म दिया है,। गेल ने अपनी बेटी का नाम ब्लश रखा है। जब ये खबर कप्तान विराट कोहली के पास पहुंची तो उन्होंने साथी खिलाड़ी गेल को बधाई देने में थोड़ी भी देर नहीं की। विराट ने ट्वीट करके लिखा कि गेल और नाताश को बधाई। ब्लश मुझे अंकल विराट पुकारेगी को बहुत गर्व होगा।
Congratulations @henrygayle & Natasha. Proud to be called 'Uncle Virat' by your angel Blush #GreatNews #Fatherhood pic.twitter.com/6FJQy2cfza
— Virat Kohli (@imVkohli) April 21, 2016
इस ट्विट के जवाब में गेल में विराट को धन्यवाद देते हुए लिखा थैंक्स काका। लोगों को गेल का ये अलग अंजाद बेहद पसंद किया जा रहा है। जिस अंजाद ने गेल ने विराट को काका लिखा उसे लेकर लोग गेल की सराहना कर रहे हैं।
Thanks KaKa 😄👍🏿👊🏿 https://t.co/Ds1cXwJ8ln
— Chris Gayle (@henrygayle) April 21, 2016