Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली ने बताई अनुष्का शर्मा को प्रपोज नहीं करने की वजह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को प्रपोज नहीं करने की वजह बताई है। कोहली-अनुष्का ने साल 2017 में शादी की थी, लेकिन दोनों 2013 से एक-दूसरे को जानते थे। कोहली भारतीय फुटबाॅल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अनुष्का को लेकर कई बातें कीं। इस दाैरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अनुष्का को प्रपोज नहीं किया था।

इसलिए नहीं किया था प्रपोज

इसलिए नहीं किया था प्रपोज

कोहली ने कहा कि अगर जब आप लाइफ खुल के जीते हो और प्यार करते हो तो कोई स्पेशल डे न ही वैलेंटाइन डे कुछ होता है। हर दिन आपके लिए खास होता है। विराट कोहली ने कहा, ''हर दिन वेलेंटाइन डे हो सकता है। और जो अनुष्का ने कहा वह पूरी तरह सच है, हमें कभी ऐसा करने की जरूरत ही महसूस नहीं हुई। हम दोनों जानते थे कि हम एक-दूसरे से शादी करेंगे। इस बात में कभी कोई संदेह नहीं था। इसलिए जब हम इस बात को जान गए थे तो सब आराम से होता गया। हम दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी शुरू करने के लिए काफी उत्साहित थे। इसके बाद सब नैचुरली होता गया।''

इयान चैपल ने बताया काैन है तीनों फाॅर्मेट में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

अनुष्का के आने से बदली जिंदगी

अनुष्का के आने से बदली जिंदगी

कोहली कई बार कह चुके हैं कि उनकी सफलता के पीछे अनुष्का का बड़ा हाथ रहा है। अनुष्का के आने से उनकी जिंदगी बदली है। इस बात को एक बार फिर कोहली ने दोहराते हुए कहा, ''मैं इस तरह का इंसान पहले नहीं था। मैं मानता हूं कि हर किसी की एक अलग पक्ष होता है, लेकिन आपकी जिंदगी में कोई ऐसा शख्स आता है, जो आपके छिपे हुए पक्ष को बाहर निकालता है। मेरे लिए अनुष्का के साथ मुलाकात वह पल था, जब मैंने महसूस करना शुरू किया कि मैं जो हूं, वह सब नहीं हूं।''

लंदन में जाकर दोनों ने की थी शादी

लंदन में जाकर दोनों ने की थी शादी

विराट-अनुष्का क्रिकेट जगत में अगर किसी जोड़ी के सबसे ज्यादा चर्चे होते हैं तो वो है विरुष्का जोड़ी यानि की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। कोहली जहां कप्तान हैं तो वहीं अनुष्का बाॅलीवुड जगत की मशहूर हीरोईन हैं। दोनों आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस जोड़ी को एक साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें करते भी देखा जाता है, जिन्हें देख उनके फैंस भी बेहद खुश नजर आते हैं। कोहली ने साल 2017 के अंत में लंदन में जाकर अनुष्का से शादी रचाई थी। हालांकि इनके चर्चे साल 2013 से होते आए थे, जब दोनों की मुलाकात एक शैंप एड के दाैरान हुई थी। अनुष्का के इंस्टाग्राम पर फोलोअर्स 28 मिलियन हैं, जहां वह कोहली के साथ भी कई तस्वीरें शेयर करती हैं।

Story first published: Monday, May 18, 2020, 15:09 [IST]
Other articles published on May 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+