For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: सचिन को पछाड़ सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली

नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट में विराट कोहली और रिकॉर्ड एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। विराट कोहली अपनी हर पारी के दौरान नई कीर्तिमान या तो बनाते हैं या फिर पहले से बने रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाते हैं। विराट कोहली को हाल के दिनों में उनके प्रदर्शन के चलते रन मशीन कहा जाने लगा है। विराट कोहली के बल्ले की धमक समूचा विश्व सुन रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे के दौरान विराट कोहली ने अपनी पारी से एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सचिन से आगे विराट:

सचिन से आगे विराट:

सचिन तेंदुलकर ने 259 वन-डे पारियों में 10000 पूरे किए थे, जबकि कोहली ने अब तक खेली 205 पारियों में 10 हजार रन बनाए हैं। कोहली ने 37 सेंचुरी और 48 हाफ सेंचुरी की मदद से ये रन बनाए हैं।वह सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

183 बेस्ट स्कोर , 92.51 का स्ट्राइक रेट:

183 बेस्ट स्कोर , 92.51 का स्ट्राइक रेट:

वनडे क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 183 रनों का है। इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा है और उन्होंने 92.51 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं।

205वीं पारी में ये रिकॉर्ड:

205वीं पारी में ये रिकॉर्ड:

कोहली ने एक हजार रन बनाने के लिए 24, दो हजार के लिए 53, तीन हजार के लिए 75, चार हजार के लिए 93, पांच हजार के लिए 114 , छह हजार के लिए 136, सात हजार के लिए 161, आठ हजार के लिए 175, नौ हजार के लिए 194 और 10 हजार के लिए 205 पारियां खेली हैं।इतना ही नहीं वो यह मुकाम हासिल करने वाले (उम्र के हिसाब से) दूसरे सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी हैं। तेंदुलकर ने सबसे कम उम्र (27 साल 341 दिन में हासिल किया था यह मुकाम वहीं विराट ने 29 साल 353 दिन की उम्र में यह उपलब्धि अपने नाम जोड़कर इसे सुशोभित किया है। विश्व क्रिकेट में वो सबसे कम पारियों में 10 हजार रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

सबसे तेज 10 हजार रन:

कोहली से पहले 13 बल्लेबाजों ने यह मुकाम हासिल किया है। इन 13 बल्लेबाजों में विराट कोहली ने सबसे कम पारियां खेलते हुए विराट कोहली ने यह उपलब्धि अपने नाम की है।

Story first published: Thursday, October 25, 2018, 12:17 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+