विराट कोहली ने इस इंडियन क्रिकेट लेजेंड के साथ 10 साल बाद फिर मैदान साझा करने को सपना सच होना बताया
भारत-वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सबीना पार्क मैदान पर बारिश की वजह से दूसरे टेस्ट मैच में बाधा जारी है। चौथे दिन मंगलवार को भोजनकाल तक वेस्टइंडीज़ की दूसरी पारी में 48 रन देकर 4 विकेट चटका लिए हैं। बारिश की वजह से मैच के चौथे दिन भी खेल में बारिश व्यवधान उत्पन्न कर रही है।
इस टेस्ट मैच से एक खास बात भी जुड़ गई है जो कि क्रिकेटप्रेमियों के लिहाज़ से महत्वपूर्ण है। जी हां, इसी मैच के दौरान 'द वॉल' कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मैदान साझा किया।
विराट ने पूर्व कप्तान और लेजेंड राहुल द्रविड़ के संग अपनी दो तस्वीरों का कोलाज बनाकर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसमें एक तस्वीर में कोहली ने दर्शाया कि 10 साल पहले की तस्वीर में वह टीनएजर हैं और राहुल द्रविड़ के बगल में खड़े हैं।
वहीं, दूसरी तस्वीर में राहुल द्रविड़, विराट कोहली का मैदान पर खड़े होकर इंटरव्यू लेते नज़र आ रहे हैं। विराट ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि 'ऐसे पल हमें बहुत अच्छा और सौभाग्यशाली महसूस कराते हैं, मेरे लिए राहुल द्रविड़ के साथ एकबार फिर खड़ा होना मेरे सपने का सच होने जैसा है।'
दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम लगभग जीत के दरवाज़े पर खड़ी है और वेस्टइंडीज़ को इस मैच को बचाने में अब सिर्फ बारिश ही मदद कर सकती है लेकिन इस वक्त के बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक तस्वीर साझा की है।
Moments like these make you feel grateful for where you are. I guess dreams do come true #Grateful #Thankful pic.twitter.com/wk6pVLXiDR
— Virat Kohli (@imVkohli) August 3, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


