धोनी टेस्ट कप्तानी के लिए तैयार: कर्स्टन
भारतीय कोच कर्स्टन ने धोनी को टेस्ट टीम की भी कप्तानी सौंपने की तरफ़दारी की है. उनका कहना है कि धोनी अब टेस्ट की कप्तानी के लिए तैयार हैं. उनका कहना है कि धोनी अब टेस्ट कप्तानी संभालने के लिए भी तैयार है.
ग़ौरतलब है कि अभी तक अनिल कुबंले भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाले हुए हैं. गैरी कर्स्टन ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, '' धोनी टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए तैयार हैं लेकिन जल्दबाजी की कोई ज़रूरत नहीं है. अनिल ने शानदार काम किया है, वो बहुत अच्छे कप्तान हैं.''
उनका कहना था,'' धोनी को क्रिकेट की अच्छी समझ है. उनके पास परिस्थितियों को समझने का शानदार कौशल है. वो विश्व में सर्वश्रेष्ठ वन डे बल्लेबाज़ है. वो हर तरह की परिस्थितियां में अच्छा खेलते हैं और एक बढ़िया विकेटकीपर भी हैं.''
युवराज सिंह की लंबे समय से चल रही ख़राब फॉर्म के बारे में पूछे जाने पर कर्स्टन ने कहा कि उन्हें मौजूदा अवकाश से वापसी करने में मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा,'' सभी खिलाड़ी इस तरह के उतार चढ़ाव से गुजरते हैं. वो काफ़ी लंबे समय से ख़राब फॉर्म में चल रहे हैं जिससे आत्मविश्वास डगमगाता है. कभी-कभी इस तरह का ब्रेक बढ़िया काम करता है और वापसी में मददगार साबित होता है.''
गैरी कर्स्टन का कहना था, '' मुझे उम्मीद है कि क्रिकेट से थोड़े दिन दूर रहना उनके लिए अच्छा साबित होगा. हम युवराज को बढ़िया बल्लेबाज़ी करते देखना चाहते हैं.'' वरिष्ठ खिलाड़ियों के बारे में कर्स्टन का कहना था कि उन्हें भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने की ज़रूरत है.
ग़ौरतलब है कि अभी तक अनिल कुबंले भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाले हुए हैं. गैरी कर्स्टन ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, '' धोनी टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए तैयार हैं लेकिन जल्दबाजी की कोई ज़रूरत नहीं है. अनिल ने शानदार काम किया है, वो बहुत अच्छे कप्तान हैं.''
| |
युवराज सिंह की लंबे समय से चल रही ख़राब फॉर्म के बारे में पूछे जाने पर कर्स्टन ने कहा कि उन्हें मौजूदा अवकाश से वापसी करने में मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा,'' सभी खिलाड़ी इस तरह के उतार चढ़ाव से गुजरते हैं. वो काफ़ी लंबे समय से ख़राब फॉर्म में चल रहे हैं जिससे आत्मविश्वास डगमगाता है. कभी-कभी इस तरह का ब्रेक बढ़िया काम करता है और वापसी में मददगार साबित होता है.''
गैरी कर्स्टन का कहना था, '' मुझे उम्मीद है कि क्रिकेट से थोड़े दिन दूर रहना उनके लिए अच्छा साबित होगा. हम युवराज को बढ़िया बल्लेबाज़ी करते देखना चाहते हैं.'' वरिष्ठ खिलाड़ियों के बारे में कर्स्टन का कहना था कि उन्हें भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने की ज़रूरत है.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
