Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत के बाद भी कोहली पर लगा 12 लाख का जुर्माना

पुणे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली को पुणे के खिलाफ जीत के बावजूद 12 लाख रुपए का जुर्माना भुगतना पड़ेगा। कोहली पर धीमी गति से ओवर डालने की वजह से यह जुर्माना भरना पड़ेगा। राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स टीम के खिलाफ मैच में कोहली की टीम आरसीबी ने धीमी गति से ओवर डाले थे।

Viral Video: जानिए विराट कोहली को गुस्सा क्यों आता है?

पुणे के खिलाफ मैच में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने शानदार अर्धशतक लगाया था और टीम को जीत की राह दिखायी थी मैच में आरसीबी ने रोमांचक मुकाबले में 13 रन से जीत दर्ज की थी। हालांकि विराट कोहली की टीम ने पहली बार धीमी गति से ओवर डाला है, लिहाजा उनपर सिर्फ 12 लाख रुपए का ही जुर्माना लगाया गया है।

इस मैच में डिविलियर्स ने 46 गेदों पर 83 रनों की जबकि कोहली ने 63 गेदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली थी। दोनों की पारी की बदौलत आरसीबी ने पुणे के सामने 185 रन का लक्ष्य रखा था। वहीं पुणे की टीम सिर्फ 172 रन ही बना सकी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+