अनुष्का को सरप्राइज देने लंदन पहुंचे विराट कोहली और..
नई दिल्ली। जी हां दोस्तों, विराट कोहली को अपनी दोस्त अनुष्का शर्मा की जुदाई बर्दाश्त नहीं हो रही थी इसी कारण अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को जल्दी-जल्दी निपटाकर वो अनुष्का से मिलने लंदन पहुंच गये हैं। Deccan Chronicle की खबर के मुताबिक विराट ने अनुष्का को सरप्राइज देने का मन बनाया था इसलिए अपने आने की खबर उन्होंने अपनी लविंग अनुष्का को भी नहीं दी।
मालूम हो कि अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' की शूटिंग के लिए लंदन में हैं, इस फिल्म को करण जौहर बना रहे हैं तो फिल्म के हीरो रणबीर कपूर हैं। इसलिए अनुष्का इन दिनों लंदन में जिम में पसीना बहा रही है जिसकी एक सेल्फी उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर शेयर भी की है।
मीडिया सूत्रों की मानें तो विराट कोहली लंदन में ज्यादा दिन रूक नहीं पायेंगे क्योंकि अगले महीने की 2 तारीख से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच घरेलू सीरीज शुरू हो रही है। फिलहाल वो क्रिकेट और एंडोर्समेंट की वजह से पिछले दो महीने से अपने प्यार से दूर थे इसलिए उनसे रहा नहीं गया और इस कारण वो अनुष्का से मिलने लंदन चले गये हैं। जबकि अनुष्का वहां करीब दो महीने और रूकने वाली हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

