जानिए क्या है विराट का खाना जो उन्हें मैदान पर रखता है सुपरफिट और क्रिकेट में हिट
नई दिल्लीः जब विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर होते हैं तो उनकी चीते सी फुर्ती दिखती है। कई खिलाड़ी उनकी फिटनेस के फैन हैं। कई पूर्व क्रिकेट कोहली की फिटनेस की तारीफ कर चुके हैं। हाल ही में वनडे में 32 वां शतक लगाने के बाद कोहली ने अपनी फिटनेस के बारे में बात की।
एक टीवी इंटरव्यू में बोलते हुए कोहली ने बताया कि वो किसी तरह फिट रहते हैं। कोहली का कहना है कि उन्होंने अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखा है। अपने खाने के बारे में कोहली कहते हैं कि उनका ब्रेकफास्ट तय होता है। वो कभी भी इसे बदलते नहीं हैं।
ब्रेकफास्ट में कोहली एक आमलेट, तीन सफेद अंडे, एक दूसरे अंडे के साथ चीज लेते हैं। वहीं पपीता या तरबूज खाते हैं। अच्छी वसा के लिए पनीर का सेवन करते हैं। वहीं बटर का इस्तेमाल करते हैं।
दोपहर के खाने के बारे में बोलते हुए कोहली ने कहा कि वो ग्रील्ड चिकन, मैश्ड आलू आदि लेना पसंद करते हैं। कोहली ने कहा कि उन्होंने मांसपेशियों को मजबूत बनाने की बात कही तो उनके ट्रेनर ने उन्हें मांस खाने के लिए कहा।
हाल ही में विराट कोहली ने वनडे में 32वां शतक लगाया है और टी-20 में भी उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कोहली अब वनडे के बाद टी-20 में भी नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं।
कोहली की कप्तानी में भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड को टी-20 में हराया है। आखिरी टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 रनों से हराकर तीन मैंचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।
यह भी पढ़ें-भज्जी ने विराट को दी जन्मदिन की बधाई, अखबार ने की बड़ी गलती तो हो गई खिंचाई
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
