For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कुंबले के इस्तीफे पर गावस्कर ने कहा, 'वह खिलाड़ियों की मनमर्जी चलाने वाले कोच नहीं थे'

कुंबले के इस्‍तीफा के बाद मीडिया से बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान सुनील गावस्‍कर ने कहा कि कुंबले का इस्‍तीफा भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे बुरा दिन रहा।

नई दिल्ली। अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया, टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के लिए रवाना हो गई लेकिन कुंबले टीम के साथ नहीं गए। कोच कुंबले और कप्तान विराट कोहली में अनबन काफी टाइम से चल रही थी लेकिन कुंबले ये कदम उठा लेंगे, इस बात का अंदाजा किसी को भी नहीं था।

क्रिकेट जगत सकते में

क्रिकेट जगत सकते में

कुंबले के इस्तीफे के बाद पूरा क्रिकेट जगत सकते में हैं, तो वहीं इस बारे में अलग-अलग राय लोग दे रहे हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि कुंबले के कदम से भारत के क्रिकेट प्रेमियों को तगड़ा झटका लगा है। इस बारे में बात करते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि मुझे बहुत बुरा लगा कि अनिल कुंबले ने यह कदम उठाया।

खिलाड़ी के साथ-साथ बेहतरीन कोच भी

खिलाड़ी के साथ-साथ बेहतरीन कोच भी

अनिल कुंबले बेहतरीन खिलाड़ी के साथ-साथ बेहतरीन कोच भी थे। उनके रहते भारतीय टीम के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार हुआ, उन्होंने कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए टीम को मजबूत किया ठीक वैसे ही जैसे वह अपने समय में खेल के मैदान पर अंतिम समय तक संघर्ष किया करते थे। यही वह चीज थी जो भारतीय टीम में दिखाई दी।

खिलाड़ियों की मनमर्जी चलने नहीं दी...

खिलाड़ियों की मनमर्जी चलने नहीं दी...

वो उनमें से नहीं थे जो खिलाड़ियों की मनमर्जी चलने दें और इसी वजह से शायद उन्होंने ये कदम उठाया। गावस्कर ने कहा कि उ मैंने पिछले एक साल में कुंबले में ऐसा कुछ भी नहीं देखा जिसे गलत कहा जा सके।

कुंबले बनाम कोहली

कुंबले बनाम कोहली

गावस्कर ने कहा कि कुंबले के इस्‍तीफा देने के अपने कुछ कारण होंगे, मुझे उनके और विराट कोहली के रिश्ते के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन मैं तो यही कहूंगा कि उन्‍हें अभी ऐसा नहीं करना चाहिए था, एक बार उन्‍हें क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) से इस बारे में बात करनी चाहिए थी।

कोहली को उनके तौर-तरीकों पर आपत्ति है

कोहली को उनके तौर-तरीकों पर आपत्ति है

गौरतलब है कि इस्तीफा देने के बाद अनिल कुंबले ने अपने बयान में स्वीकार किया कि बीसीसीआई ने उनको पहली बार मंगलवार को बताया कि कैप्टन विराट कोहली उनके तौर-तरीकों पर आपत्ति है और वो नहीं चाहते कि मैं आगे हेड कोच के तौर पर काम करूं। कैप्टन की जो आपत्तियां हैं, उनको देखते हुए यह बेस्ट रहेगा कि मैं यह जिम्मेदारी उनको सौंप दूं जिसे बीसीसीआई और सीएसी हेड कोच पद के योग्य समझे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+