कोहली ने श्रीलंका से भज्जी की यूं की ख्वाहिश पूरी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ना सिर्फ मैदान में बल्कि सोशल मीडिया पर भी उतने ही एक्टिव रहते हैं। कोहली ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वे अपने फैन से नए म्यूजिक स्पीकर के फीचर के बारे में साझा कर रहे हैं। कोहली के इस वीडियो के बाद ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर उनसे ऐसे ही एक स्पीकर की मांग कर डाली है। फिर कोहली भी कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने भी जल्दी से भज्जी को रिप्लाय कर दिया।

इस वीडियो में कोहली यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'फाइनली मुझे मेरा वायरलेस ट्रैवल दोस्त मिल गया है और अब पूरे सेशन में बहुत फन और इंजॉय होने वाला है'। कोहली अपने म्यूजिक स्पिकर की साउंड क्वालिटी के बारे अपने फैंस से शेयर कर रहे हैं।

इस वीडियो को देखकर भज्जी इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने कोहली से खुद के लिए भी एक ऐसे ही म्यूजिक स्पिकर की मांग कर डाली। हरभजन सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे लिए भी एक भेजो'। हरभजन की इस मांग के बाद कोहली ने तुरंत ने उनकी ख्वाहिश पूरी करते हुए जवाब दिया कि भज्जी पा, डाकिये पर अपनी नजर रखिए।

विराट कोहली फिलहाल श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले से ही टेस्ट सीरीज पर फतह कर ली है। वहीं, पहला मैच जीतने के बाद कोहली एंड कंपनी अब वन-डे सीरीज पर भी कब्जा जमाने को तैयार है।

Story first published: Thursday, August 24, 2017, 14:51 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+