तो नहीं होगा सानिया-शोएब का तलाक, तलाक, तलाक?
कराची। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने उस बात का जोरदार खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि उनके और उनकी बेगम टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और उनकी शादी खतरे में हैं।
मलिक ने 'जंग' अखबार से बात करते हुए कहा कि मुझे पता है मेरा और सानिया का रिश्ता आसान नहीं है, हम दो मूल्कों को दुनिया के सामने प्रस्तुत करते हैं इसलिए हमें लेकर मीडिया हमेशा बातें करता रहता है लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि हमारे बारे में वो कुछ भी अनाप-शनाप छाप दे।
मैं और सानिया एक-दूसरे से बेइतंहा प्यार करते हैं और साथ में खुश हैं। हम दुबई में साथ ही रहते हैं लेकिन हम पेशेवर खिलाड़ी हैं इसलिए हमें अपने काम पर भी ध्यान देना पड़ता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारे बीच में कोई तनाव है या हम तलाक लेने वाले हैं। रही बात हुमैमा मलिक कि तो वो केवल मेरी एक दोस्त है। मेरा और सानिया का रिश्ता काफी मजबूत है और हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।
मैं और सानिया एक-दूसरे से बेइतंहा प्यार करते हैं
गौरतलब है कि पिछले दिनों खबर आयी थी कि सानिया-शोएब के बीच में कुछ भी सही नहीं चल रहा है, दोनों का रिश्ता तलाक की दहलीज पर आ गया है। इन दिनों शोएब मलिक को अभिनेत्री हुमैमा मलिक के साथ लेटनाइट पार्टी में भी देखा जा रहा है जिससे कि कयास लगाये जा रहे थे कि सानिया-शोएब की बीच की दूरियों का कारण हुमैमा मलिक ही है। लेकिन अब शोएब की बातों से तो लग रहा है कि उनके और सानिया के बीच में सब सही ही है।
पाक बहू कहे जाने पर सिसकीं सानिया कहा औरत होने की मिली सजा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
