डैशिंग और बिंदास के बाद सामने आया कोहली की संस्कारी रूप, बेदी और शर्मिला का पैर छूकर जीता दिल
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान के अंदर जितने आक्रामक दिखते हैं, मैदान के बाहर वह उतना ही लोगों के साथ सहज और शालीन रहते हैं। नई दिल्ली में डीडीसीए के वार्षिक कॉन्कलेव में विराट कोहली ने जिस तरह से अपने वरिष्ठ दिग्गज खिलाड़ियों के प्रति सम्मान दिखाया उसको लेकर वह चर्चा में हैं। इस कार्यक्रम में विराट ने अपने पूर्व कोच बिशन सिंह बेदी को खास सम्मान दिया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जबकि नवाब पटौदी की पत्नी शर्मीला टैगोर के सामने झुककर उनसे हाथ मिलाया।

पैर छूने की तस्वीर पर चर्चा
इस कार्यक्रम में विराट कोहली चर्चा का विषय बने रहे और आकर्षण के मुख्य केंद्र थे। विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 शतक लगाने पर बिशन सिंह बेदी ने कोहली को सम्मानित किया। इस दौरान जब वह सम्मान लेने बिशन सिंह के पास पहुंचे तो उन्होंने बेदी का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। विराट कोहली की बिशन सिंह बेदी का पैर छूते हुए यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

कड़ी मेहनत जीवन का हिस्सा
इस कार्यक्रम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी, मोहिंदर अमरनाथ, चेतन चौहान, वीरेंद्र सहवाग, यशपाल शर्मा, गौतम गंभीर, आकाश चोपड़ा, शिखर धवन, कीर्ति आजाद सहित तमाम खिलाड़ियों ने शिरकत की। यह कार्यक्रम बिशन सिंह बेदी और मोहिंदर अमरनाथ के नाम पर बने स्टैंड के उद्घाटन के मौके पर आयोजित किया गया था। बिशन सिंह बेदी के साथ अपने अनुभवों को याद करते हुए कोहली ने कहा कि जब मैं अंडर-14 और अंडर-16 खेलता था तो बेदी कोच थें, वह हमसे काफी कड़ा अभ्यास करवाते थे, जोकि अब मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया है।

विराट की जमकर की तारीफ
वहीं कार्यक्रम में विराट कोहली की तारीफ करते हुए बिशन सिंह बेदी ने कहा कि जिस तरह से विराट कोहली मैदान के भीतर अपना सबकुछ झोंक देते हैं, वैसा कोई और खिलाड़ी नहीं करता है, मैंने कभी भी किसी भारतीय खिलाड़ी को ऐसा करते हुए नहीं देखा। मैंने कभी भी किसी भारतीय खिलाड़ी को मैदान के भीतर अपना सबकुछ झोंकते हुए नहीं देखा है, कोहली अपनी जान लगा देते हैं, उनके जैसा कोई नहीं है।
इसे भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए कोहली ने युवाओं से की खास अपील
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications