चैंपियंस ट्रॉफीः रोहित शर्मा ने बताया कौन है टीम इंडिया का 'बाहुबली'
लंदन, 6 जून: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैच में 124 रनों की एक शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया का मनोबल काफी ऊंचा है। चर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने उसे हर विभाग में मात दी। रोहित शर्मा और उनके सलामी जोड़ीदार शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए ठोस शुरूआत दी। रोहित ने शानदार 91 रन बनाए जबकि धवन ने 68 रन बनाकर पवेलियन में वापसी की।
शुरुआती जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 136 रन बनाए और पाकिस्तान को पीछे की ओर धकेल दिया। एक ठोस शुरुआत पाने के बाद भारत ने कभी भी पीछे नहीं देखा और मिडिल ओवरों में धीमा होने के बावजूद अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर 319 रनों पर पहुंचा दिया।
जवाब में पाकिस्तान 164 रनों पर ही ढेर हो गया। जब मैच के बाद रोहित शर्मा से उनकी पारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शतक से चूकने के बावजूद वो खुश हैं कि उन्होंने टीम को अच्छी शुरूआत दी। मैच के बाद के शो में बातचीत के दौरान रोहित ने बताया कि टीम इंडिया का असली 'बाहुबली' कौन है। और ये जानकर आप दंग रह जाएंगे कि वो बाहुबली कोई भारतीय टीम का खिलाड़ी नहीं है।
जी हां, दरअसल में रोहित शर्मा के मुताबिक टीम इंडिया का असली बाहुबली शिखर धवन का बेटा है। रोहित शर्मा ने बताया कि बाहुबली फिल्म का गाना शुरू होते ही वो सबको मारना शुरू कर देता है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन का परिवार इंग्लैंड और वेल्स में उनके साथ ही है।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा ने 'बाहुबली' के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है देखें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
