अनुष्का के चक्कर में विराट ने तोड़ा खेल का कानून मिली बीसीसीआई से वार्निंग

बैंगलुरू। विराट कोहली ने अचार संहिता का उल्लंघन किया है, इस बात के लिए उन्हें बीसीसीआई की ओर से कड़ी चेतावनी दे दी गई है। इस बारे में बात करते हुए आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि मैंने विराट से बात की है और कहा है कि वो दोबारा से ऐसा न करें, जब मैच चल रहा है वो किसी से भी बात नहीं कर सकते हैं। वैसे हमें ऐसी बातों को तूल नहीं देना चाहिए। उम्मीद है कि विराट दोबारा ऐसा नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि रविवार को बारिश के कारण जब राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स का मैच रूका हुआ था उस समय विराट कोहली ड्रेसिंग रूम के पास अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा के बतियाने चले गये और दोनों ने करीब पांच से आठ मिनट वहां बात की।

हालांकि तब तक मैच रद्द नहीं हुआ था बस रूका हुआ था और इस तरह कोहली कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन कर बैठे क्योंकि नियम के मुताबिक लाइव मैचों के दौरान कोई भी खिलाड़ी ना तो किसी से बात कर सकता है और ना ही मिल सकता है और विराट मियां ने तो अनुष्का से मुलाकात भी की और बात भी, खैर. उम्मीद करते हैं कि विराट वापस अपनी इस गल्ती को नहीं दोहरायेंगे।

Story first published: Tuesday, May 19, 2015, 8:14 [IST]
Other articles published on May 19, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+