OMG कोहली से पहले इस स्टार क्रिकेटर को डेट कर चुकी हैं अनु्ष्का शर्मा?
नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्रेम प्रसंगों की खबरों से बॉलीवुड और क्रिकेट की गलियां गुलजार हैं। सबको लगता है कि इस साल ये हॉट कपल अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए शादी तक ले जाएगा।
लेकिन कोहली या अनुष्का दोनों ने खुलकर कभी भी अपने प्यार के बारे में सार्वजनिक मंच पर बात नहीं की है इसलिए दोनों अपने रिश्ते को लेकर कितने संजिदा है, इस बारे में कहना थोड़ा मुश्किल है।
अनुष्का की लाइफ में कोहली पहले क्रिकेटर नहीं
इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अनुष्का की लाइफ में कोहली पहले क्रिकेटर नहीं हैं, बल्कि कोहली से पहले वो एक इंडियन स्टार प्लेयर को डेट कर चुकी हैं और उस स्टार का नाम है सुरेश रैना।
रैना और अनुष्का की पहली मुलाकात लंदन में
अखबार के मुताबिक रैना और अनुष्का की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी और दोनों काफी करीब थे, हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर कभी कुछ नहीं कहा और जब साल 2015 में सुरेश रैना ने प्रियंका चौधरी संग 7 फेरे ले लिए तो दोनों के रिलेशनशिप की खबरों पर विराम लग गया।
रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर
फिलहाल जो आसार दिख रहे हैं उससे तो यही लगता है कि अनुष्का की लाइफ में अभी वन एंड ओनली कोहली ही हैं। वैसे अनुष्का का नाम इससे पहले रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। फिलहाल इस खबर की अधिकारिक पुष्टि वनइंडिया परिवार नहीं करता है।
देखें वीडियो..
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
