For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : धोनी को 7वें नंबर पर खिलाने पर कोहली ने दी सफाई

नई दिल्ली : विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को मिली हार के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मैच में मिली हार के बाद पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम सवालों के जवाब दिए। उनसे जडेजा की पारी और महेंद्र सिंह धोनी को देर से भेजने पर सवाल पूछे गए। कोहली ने बताया क्यों माही को सेमीफाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए देर से भेजा गया।

न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में 240 रनों का लक्ष्य दिया था। धीमी और स्लगिश पिच पर यह स्कोर भारतीय टीम के लिए बहुत अधिक साबित हो गया और लक्ष्य हासिल करने से भारतीय टीम चूक गई। विराट ने धोनी को नंबर-7 पर भेजने के बारे में बोलते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा "मैच की स्थिति को देखते हुए धोनी हमेशा प्रेशर सिचुएशन में बढ़िया खेलते हैं। उन्हें एक तरफ से विकेट पतन को रोकने और स्ट्राइक रोटेट करने के लिहाज से देर से भेजा गया था।'

विराट ने कहा की धोनी ने वही काम किया जो उनको दिया गया था। उन्होंने हार के कारणों से धोनी को बाहर निकालते हुए कहा कि हम मैच शुरुआती बल्लेबाजी के फेल होने के कारण हारे हैं। आपको बता दें कि भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जब सभी मुख्य बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। इनमे विराट कोहली का भी विकेट था। रोहित, विराट और राहुल ने एक-एक रनों का योगदान दिया था। लेकिन उसके बाद भी बैटिंग के लिए कार्तिक, पंत और पांड्या ने धोनी से ऊपर आकर बल्लेबाजी की थी।

बाद में धोनी ने ही जडेजा के साथ मिलकर एक अच्छी साझेदारी की थी। जडेजा ने 59 गेंदों पर 77 रन बनाकर भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई थी। लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम की जीत की उम्मीदें बहुत कम हो गई। रही-सही कसर 49वें ओवर में मार्टिन गुप्टिल के जादुई थ्रो ने पूरी कर दी। उन्होंने 50 रन पूरे कर चुके धोनी को डायरेक्ट थ्रो पर आउट कर दिया। इसी के साथ भारत के लिए मैच भी खत्म हो गया।

Story first published: Wednesday, July 10, 2019, 22:04 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+