विराट कोहली और साथी खिलाड़ियों ने दिया यो-यो टेस्ट, जानिए क्या रहा रिजल्ट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर आज फिटनेस परीक्षण में हिस्सा लिया। इस परीक्षण के परिणाम के बाद 27 जून से शुरू होने वाले ब्रिटेन दौरे में इन खिलाड़ियों की उपलब्धता तय होगी। गौरतलब हो की आईपीएल मैच के दौरान गर्दन में लगी चोट के कारण कोहली की इंग्लैंड दौरे की तैयारियों को करारा झटका लगा था क्योंकि उन्हें इसके कारण काउंटी चैम्पियनशिप में सरे के लिए होने वाले मुकाबलों से हटना पड़ा था।
यो-यो में हुए शामिलः गौरतलब हो की भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट ने किसी भी दौरे से पहले ' यो यो टेस्ट ' को फिटनेस का आधार बनाया हुआ है। यह टेस्ट भी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी मैदान पर टीम इंडिया के ट्रेनर शंकर बासु और अन्य सहयोगी स्टाफ की मौजूदगी में हुआ। इस टेस्ट में कोहली ने धोनी , सुरेश रैना , भुवनेश्वर कुमार और चोटिल केदार जाधव (इंग्लैंड जाने वाली किसी टीम में शामिल नहीं) के साथ मिलकर पहले बैच में ' एडवांस्ड बीप टेस्ट ' में हिस्सा लिया। हालांकि स्कोर का पता नहीं चल सका (पास होने के लिये न्यूनतम 16.1 की जरूरत होती है,लेकिन रवि शास्त्री ने इसे बढ़ाकर 16.3 रखने की बात कही है) और कोहली भी किसी तरह से असहज नहीं दिखे क्योंकि वह टेस्ट के दौरान धोनी के बराबर दिखे। लेकिन टेस्ट होने के बाद वह अपने कंधे और पीठ में दर्द महसूस करते देखे गए। गौरतलब हो की इसी टेस्ट के परिणाम के आधार पर 27 से 29 जून तक आयरलैंड के खिलाफ टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उनकी उपलब्धता तय होगी। वहीं तीन जुलाई से शुरू होने वाले इंग्लैंड के दौर में तीन टी 20 अंतरराष्ट्रीय , तीन वनडे और पांच टेस्ट मैच शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
