Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

99 पर आउट हुए विराट, द्रविड़ और लक्ष्‍मण की बराबरी की

विशाखापत्‍तनम। लगातार अच्‍छी पारियां खेलकर टीम इंडिया की सबसे मजबूत कड़ी बनने वाले युवा बल्‍लेबाज विराट कोहली कल वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में 99 रन पर आउट हो गये। इस स्‍कोर पर आउट होने वाले विराट पांचवे भारतीय बल्‍लेबाज बन गये हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर तीन बार 99 पर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्‍मण एक- एक बार इस स्‍कोर पर आउट हो चुके हैं। विराट के इस स्‍कोर पर आउट होने के बाद वह दुनिया भर के उन 21 बल्‍लेबाजों की सूची में शामिल हो गये जो शतक से एक रन कम पर आउट हुए।

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ ही वीवीएस लक्ष्‍मण 9 नवंबर 2002 को नागपुर में 99 रन पर आउट हुए थे। वहीं 2013 में श्रीलंका के तिलकरत्‍ने दिलशान के बाद इस स्‍कोर पर आउट होने वाले विराट दूसरे बल्‍लेबाज हैं। विराट अगर एक रन बना लेते तो ए‍कदिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय मैच में यह उनका 18वां शतक होता है, वह रवि रामपॉल की गेंद पर फाइन लेग पर कैच देकर आउट हुए।

एकदिवसीय क्रिकेट में यह चौबीसवां अवसर है, जब कोई बल्‍लेबाज 99 पर आउट हुआ। सचिन तेंदुलकर 3 बार, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या दो बार शतक से एक रन पीछे रह गये। वीरेंद्र सहवाग दुनिया के उन 12 बल्‍लेबाजों में शामिल हैं जो कि 99 रनों पर नाबाद लौटे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+